फीस बढ़ोतरी के खिलाफ एबीवीपी ने तकनीकी विश्वविद्यालय परिसर गेट पर जड़ा ताला

--Advertisement--

Image

हमीरपुर- व्यूरो रिपोर्ट

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने अत्यधिक फीस बढ़ोतरी के खिलाफ हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय दड़ूही परिसर के गेट पर ताला जड़ दिया। सुबह साढ़े आज बजे ही कार्यकर्ताओं ने विश्वविद्यालय के गेट पर ताला जड़ दिया, जिस वजह से विश्वविद्यालय के अधिकारी और कर्मचारी अंदर नहीं जा सके।

बताया जा रहा है कि हाल ही में तकनीकी विश्वविद्यालय प्रबंधन द्वारा फीस में बढ़ोतरी की गई है, जिसके विरोध में अब विद्यार्थी परिषद ने विरोध के लिए कड़े कदम उठाए हैं। विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन लगातार जारी है और यहां पर जमकर प्रदेश सरकार और विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की जा रही है।

इकाई उपाध्यक्ष महेश कुमार ने कहा कि हाल ही में तकनीकी विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा फीस में अत्यधिक बढ़ोतरी की गई है। पूर्व में भी विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा फीस में बढ़ोतरी की जाती रही है , लेकिन इस बार तो उन सुविधाओं के भी फीस वसूली जा रही है, जो विद्यार्थियों को मिल ही नहीं रही है। इंटरनेट की सुविधा विद्यार्थियों को नहीं मिल रही है जबकि यह फीस भी अब उन पर लागू कर दी गई है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा एयरपोर्ट के लिए अब और जमीन लेगी सरकार, अधिग्रहण की अधिसूचना जारी

हिमखबर डेस्क  कांगड़ा के गगल एयरपोर्ट को विस्तार देने की...

माता के दर्शन कर लौट रहे पंजाब के श्रद्धालुओं का ट्रक पलटा, मची चीख-पुकार

हिमखबर डेस्क  ज्वालाजी माता मंदिर के दर्शन कर पंजाब लौट...

मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर युवा कांग्रेस ने आयोजित किया रक्तदान शिविर

मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर युवा कांग्रेस ने आयोजित किया...