नाका देखकर पीछे मुड़कर भागने लगा व्‍यक्ति, तलाशी लेने पर 2.970 किलोग्राम चरस बरामद

--Advertisement--

Image

कुल्लू-आदित्य

जिला कुल्लू की पतलीकूहल पुलिस ने एक व्यक्ति को 2.970 किलोग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है। व्यक्ति की पहचान 47 वर्षीय हीरा सिंह निवासी मेहा डाकघर फोजल तहसील एवं जिला कुल्लू के रूप में हुई है। पतलीकूहल पुलिस की टीम द्धाडा क्षेत्र में गश्त पर थी।

उसी दौरान एक व्यक्ति मेहा से द्धाडा की तरफ आ रहा था कि पुलिस को देखकर वह हड़बड़ा गया। पुलिस को व्यक्ति पर शक हुआ और उसे पकड़ लिया। इसके बाद जब उसकी तलाशी ली गई तो व्यक्ति के कब्जे से 2 किलो 970 ग्राम चरस बरामद की गई।

पुलिस अधीक्षक कुल्लू गुरदेव शर्मा ने बताया जब पतलीकूहल पुलिस की एक टीम हेड कांस्टेबल संजय कुमार की अध्यक्षता में क्षेत्र में नाके पर थी तो इस दौरान उन्होंने हीरा सिंह को चरस के साथ गिरफ्तार किया। व्यक्ति के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20 के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। उन्होंने बताया व्यक्ति चरस को कहां से लाया था और कहां लेकर जा रहा था इसको लेकर भी छानबीन शुरू कर दी है।

क्रिसमस और न्‍यू ईयर से पहले नशा तस्‍करी के मामलों में तेजी आई है। पुलिस ने भी इस कारण नाकाबंदी बढ़ा दी है। बीते कुछ दिनों पुलिस ने नशा तस्‍करी के कई मामले पकड़े हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

भयानक हादसा: 150 मीटर गहरी खाई में गिरे वाहन के उड़े परखच्चे, हमेशा के लिए बुझ गया परिवार का चिराग

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में सड़क हादसों...