महिला ने जड़े जान से मारने के आरोप

--Advertisement--

Image

चम्बा- भूषण गुरुंग

कीडी क्षेत्र के मंगरोल गांव की विवाहिता ने पति और सास-ससुर पर बेवजह मानसिक तौर से परेशान करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप जड़ा है। पुलिस ने पीडि़ता की शिकायत में नामजद आरोपी पति और सास-ससुर के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई आरंभ कर दी है।

पुलिस ने आरोपियों को पूछताछ के लिए तलब किया है। विवाहिता ने पुलिस में दर्ज शिकायत में कहा है कि उसकी शादी दो वर्ष पहले मंगरोल गांव के विष्णु के साथ हिंदू रीति- रिवाज के अनुसा हुई थी। मगर शादी के बाद से ही पति और सास-ससुर का व्यवहार उसके प्रति सही नहीं रहा। विवाहिता का कहना है कि यह तीनों लोग बेवजह मानसिक तौर से प्रताडि़त करते हैं।

विवाहिता की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ भादंसं की धारा 498ए, 504, 506 व 34 के तहत महिला पुलिस थाना चंबा में मामला दर्ज किया गया है। उधर, एएसपी चंबा विनोद कुमार ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि विवाहिता की शिकायत में नामजद आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। बहरहाल, विवाहिता की शिकायत पर पुलिस ने पति, सास व ससुर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...