प्रदेश में कल से करवट बदलेगा मौसम, 28 तक बरसेगा अंबर, 25-26 को भारी बारिश-बर्फबारी

--Advertisement--

Image

भारी बारिश-बर्फबारी के अलर्ट को देखते हुए विभाग ने प्रशासन व लोगों को पर्याप्त सुरक्षा उपाय करने की दी सलाह।

शिमला-जसपाल ठाकुर

हिमाचल प्रदेश में क्रिसमस के दौरान बारिश व बर्फबारी की पूरी संभावना बन गई है। मौसम विभाग ने पूर्वानुमान लगाया है कि प्रदेश मे 25 और 26 दिसंबर को भारी बारिश व बर्फबारी होगी। हालांकि प्रदेश मेें मौसम गुरुवार से करवट बदलना शुरू कर देगा, लेकिन इस दौरान बारिश व बर्फबारी की ज्यादा उम्मीद नहीं है।

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने प्रदेश में 25 और 26 दिसंबर को भारी बारिश-बर्फबारी का यलो अलर्ट जारी किया है। मैदानी व मध्यम ऊंचाई वाले भागों में 24 दिसंबर तक मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है, जबकि उच्च पर्वतीय भागों में कुछ स्थानों पर बारिश-बर्फबारी हो सकती है। मौसम विज्ञान केंद्र के की ओर से जारी साप्ताहिक मौसम बुलेटिन के अनुसार 23 और 24 दिसंबर को प्रदेश में ज्यादातर भागों में बादल छाए रहने की संभावना है।

इस दौरान शिमला, किन्नौर, लाहुल-स्पीति, चंबा, कुल्लू और आसपास के क्षेत्रों में हल्की बारिश-बर्फबारी की संभावना है। वहीं, 26 से 28 दिसंबर के दौरान राज्य के कई भागों में  मध्यम बारिश-बर्फबारी की संभावना है। 25 दिसंबर के अंत और 26 दिसंबर की शुरुआत से बारिश-बर्फबारी तेज होने की संभावना है।

इस अवधि के दौरान जिला शिमला, किन्नौर, लाहुल स्पीति, कुल्लू, सिरमौर, चंबा, कांगड़ा, मंडी, बिलासपुर, सोलन और आसपास भागों में मध्यम से भारी बारिश-बर्फबारी की संभावना है। राज्य के बाकी हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...

गगल में दो युवक चिट्टे के साथ गिरफ्तार, 5.97 ग्राम हेरोइन बरामद

हिमखबर डेस्क जिला कांगड़ा पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए...