चंबा-साहो मार्ग पर डेढ़ किलो चरस संग पकड़ा तस्कर, धारा-20 के तहत केस दर्ज

--Advertisement--

Image

चम्बा- भूषण गुरुंग

चंबा-साहो मार्ग पर पुलिस की एसआईयू सेल की टीम ने नाकाबंदी के दौरान डेढ़ किलोग्राम चरस सहित एक तस्कर को दबोचा है। आरोपी की पहचान चैन लाल गांव कंडोलू तहसील चंबा के तौर पर की गई है। आरोपी के खिलाफ मादक द्रव्य अधिनियम की धारा 20 के तहत सदर पुलिस थाना में मामला दर्ज किया गया है। आरोपी को पुलिस रिमांड हेतु अदालत में पेश किया जा रहा है।

हुआ यूं कि एसआईयू सेल के मुख्य आरक्षी परमेश शर्मा की अगवाई में टीम ने साहो मार्ग पर नाकाबंदी कर रखी थी। इसी दौरान पैदल गुजर रहा चैन लाल पुलिस को देखकर घबरा गया। संदेह के आधार पर जब उसकी तलाशी ली गई तो एक किलो 502 ग्राम चरस बरामद हुई। एएसपी चंबा विनोद कुमार ने खरब की पुष्टि की है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

टांडा में हिमकेयर कार्ड बंद, मरीजों की बढ़ी परेशानी

हिमखबर डेस्क डा. राजेंद्र प्रसाद मैडीकल कालेज एवं अस्पताल टांडा...

हिमाचल में 30 तक मानसून की एंट्री, आज से 29 जून तक प्रदेश में अंधड़, गर्जन और बिजली चमकने की आशंका

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में दक्षिण-पश्चिम मानसून की दस्तक अब...