सीएम जयराम बोले- हिमाचल में पहली बार एक साथ होंगे 11279 करोड़ की परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास

--Advertisement--

Image

शिमला-जसपाल ठाकुर

उपचुनाव में मिली हार ही जीत के द्वार तक पहुंचाएगी। हर बार श्रद्धांजलि के नाम पर जनता वोट नहीं करेगी। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा है कि 27 दिसंबर को मंडी में प्रदेश सरकार के चार साल पूरा होने पर प्रस्तावित कार्यक्रम में पीएम मोदी पहली बार साथ 11279 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। मंगलवार को पत्रकार वार्ता में सीएम जयराम ने यह जानकारी दी।

सीएम ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी 2082 करोड़ की सावड़ा कुडडू, 1811 करोड़ की लुहरी फेज-1, 688 करोड़ की धौलासिद्ध, 6700 करोड़ रुपये के रेणुका बांध प्रोजेक्ट को जनता को समर्पित करेंगे। रेणुका बांध का लाभ हिमाचल, दिल्ली, उत्तराखंड, हरियाणा को लाभ होगा।

जयराम ठाकुर ने अपनी चार वर्ष की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए कहा इस दौरान हिमाचल सरकार गरीबों के साथ खड़ी रही। गरीबों के लिए जो योजनाएं चलाई गई, उन्हें जमीनी स्तर पर पहुंचाया गया जिसके लाभ से गरीबों का उत्थान हुआ है और जो अंतिम एक वर्ष में चुनाव से पूर्व जो समय बचा है उसमें जनता के लिए और काम किया जाएगा।

मंत्रिमंडल में बदलाव की अटकलों पर चुप्पी साध गए जयराम

पत्रकारों द्वारा मंत्रिमंडल में बदलाव की आशंका को लेकर पूछे गए प्रश्न के जवाब में मुख्यमंत्री ने कहा समय आने पर जो होगा वह पता चल जाएगा। उन्होंने मंत्रिमंडल में फेरबदल होने से इनकार नहीं किया। उन्होंने कहा कि वह मंत्रिमंडल के कार्यों से संतुष्ट हैं लेकिन अभी भी और तेजी से कार्य करने की जरूरत है।

बिलासपुर एम्स सहित अन्य परियोजनाओं के उद्घाटन के लिए भी आएंगे मोदी

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने प्रधानमंत्री से हुई मुलाकात का जिक्र करते हुए कहा कि नरेंद्र मोदी से मंडी दौरे के बाद भी बिलासपुर एम्स के उद्घाटन के लिए आने को लेकर बात हुई है। चुनावी वर्ष के दौरान उनके कई कार्यक्रम हिमाचल के लिए बनाए जाएंगे। हिमाचल के लंबित प्रोजेक्ट को मंजूरी प्रदान करने के लिए भी उनसे कहा गया है जिसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आश्वासन दिया है।

ओमिक्रान पर अलर्ट

ओमिक्रोन की जांच के लिए सैंपल भेजे गए हैं लेकिन अभी तक कोई भी मामला हिमाचल प्रदेश में नहीं आया है। पर्यटकों के आगमन से ओमिक्रोन न फैले इसके लिए निर्देश जारी किए गए हैं और पुलिस को निरीक्षण और निगरानी करने के लिए कहा गया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल के निजी-सरकारी स्कूलों पर शिकंजा, शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कई निजी स्कूलों सहित सरकारी...