घर में घुस नाबालिग लड़की को किया अगवा, पुलिस थाना चंबा में शिकायत दर्ज

--Advertisement--

Image

चम्बा- भूषण गूरुंग

चंबा में आधी रात को घर में घुस नाबालिग लड़की को अगवा करने का मामला सामने आया है। इस सम्बन्ध में परिजनों ने आरोपियों के खिलाफ चाइल्ड लाईन के माध्यम से पुलिस थाना चंबा में शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस मामला दर्ज करने में जुटी हुई थी।

चाइल्ड लाईन के जिला संयोजक कपिल शर्मा ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अगवा हुई लड़की के भाई ने चाइल्ड लाइन के टॉलफ्री नंबर 1098 पर संपर्क करके मदद की गुहार लगाई जिसके चलते चाइल्ड लाईन ने इस पीड़ित परिवार का साथ दिया।

कपिल शर्मा ने बताया कि पीड़ित परिवार के सदस्य ने बताया है कि 18 दिसंबर की आधी रात को जब चंबा उपमंडल की ग्राम पंचायत घघरोता के गांव द्रैणी में घर में महज उसकी मां अपनी दो छोटी बेटियों के साथ घर पर अकेली थी तो रात के 11 बजे करीब एक दर्जन के करीब उनके ही क्षेत्र के लोग उनके घर में जबरन घुस आए।

इसके पहले ही वे कुछ समय पाते उक्त लोग उनकी 17 वर्षीय बेटी को जबरन अगवा करके ले गए। परिवार इस बात को लेकर चिंतित है कि कहीं उनकी नाबालिग बेटी के साथ किसी प्रकार का अनिष्ठ न हुआ हो। शर्मा ने बताया कि प्रभावित परिवार ने यह भी कहा है कि वे इस बात को लेकर पुलिस के पास गए थे लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।

कपिल शर्मा ने कहा कि चाइल्ड लाईन इस मामले को लेकर पुलिस से यह आग्रह करता है वह आरोपियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई अमल में लाए। यह बात सही है कि सदर थाना पुलिस चंबा में ऐसी शिकायत आई है।

सकीनी कपूर प्रभारी सदर थाना चंबा के बोल

आरोपियों के खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज कर लिया गया है और जल्द ही लड़की को तलाश करके आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

ज्वाली में भीषण सड़क हादसा, बाइक की ट्रक के साथ टक्कर, एक युवक की मौत, एक घायल

हिमखबर डेस्क पुलिस थाना ज्वाली के अंतर्गत ज्वाली - कुठेड़...

राहुल गांधी के दौरे से पहले कांगड़ा में सख्ती, पैराग्लाइडिंग और ड्रोन उड़ान पर रोक

हिमखबर डेस्क जिला दंडाधिकारी कांगड़ा हेमराज बैरवा ने भारतीय नागरिक...

नीट परीक्षा केंद्रों पर पुख्ता इंतजाम, अभ्यर्थियों के लिए विशेष बस सेवा

नीट के परीक्षा केंद्रों पर किए जाएंगे आवश्यक प्रबंध,...

आईपीएल मैचों के दृष्टिगत ड्रोन इंट्रूजन एयरस्पेस थ्रेट पर दूसरी माॅक ड्रिल आयोजित

धर्मशाला, 29 अप्रैल - हिमखबर डेस्क धर्मशाला में मई 2026...