कोटला स्कूल के स्वयंसेवियों ने नेरा, कोटला गोद लिए गांव में चलाया स्वच्छता अभियान

--Advertisement--

Image

कोटला – स्वयंम

राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कोटला में एनएसएस के सात दिवसीय शिविर के तीसरे दिन स्वयंसेवियों ने गोद लिए हुए गांव के कोटला में उप तहसील कार्यालय, विश्रामगृह कोटला परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया । और नेरा गांव के रास्ते और प्राचीन बावड़ी की साफ सफाई की। जिसमें कूड़ा, कचरा, पॉलीथिन रैपर आदि को इकट्ठा किया तथा घास वह झाड़ियों को काटकर साफ सफाई की।

यह जानकारी देते हुए जिला उपसमन्वयक नरेंद्र सिंह ने कहा कि इस शिविर में 54 छात्र-छात्राएं भाग ले रहे हैं। और कार्यक्रम अधिकारी रीना शर्मा ने कहा कि स्वयंसेवियो ने सुबह योग शिविर में भी भाग लिया। उन्होंने बताया कि योग युवाओं के लिए कितना महत्वपूर्ण है इसके ऊपर जानकारी प्रदान की।

इस मौके पर प्रधानाचार्य संदीप अवस्थी ने अपने संबोधन में स्वयंसेवकों से नशे से दूर रहने, ईमानदारी से कार्य करने और होश व पूर्ण जोश के साथ राष्ट्रीय सेवा योजना की विभिन्न गतिविधियों में बढ़ – चढ़ कर भाग लेने का आग्रह किया । उन्होंने स्वयंसेवकों के व्यक्तित्व विकास व स्वस्थ जीवन निर्माण पर भी प्रकाश डाला ।

इस मौके पर प्रधानाचार्य संदीप अवस्थी, नीरजा मन्हास, रजनीश, नरेंद्र सिंह, रीना शर्मा, कुलजीत पठानिया, गिरीश कुमार, चैन सिंह सहित अन्य अध्यापक भी मौजूद थे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल के निजी-सरकारी स्कूलों पर शिकंजा, शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कई निजी स्कूलों सहित सरकारी...