‘‘नाटक सूर्य की अंतिम किरण से सूर्य की पहली किरण तक‘‘

--Advertisement--

Image

शिमला-जसपाल ठाकुर

नाटक सूर्य की अंतिम किरण से सूर्य की पहली किरण तक स्त्री पुरुष के संबंधों में निहित यौन चेतना का चित्रण करता है जिसके माध्यम से जन आकांक्षा और उससे पनपने वाले अन्य विचारों को नाटककार सुरेंद्र वर्मा द्वारा जिस खूबसूरती से लिखा गया है कलाकारों ने अपने अभिनय और चरित्रों के माध्यम से अत्यंत प्रभावशाली चित्रण कर मंच पर उकेरा गया।

उपायुक्त शिमला आदित्य नेगी ने संकल्प रंगमंडल और  गेयटी थिएटर ड्रामेटिक सोसायटी शिमला के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित ‘‘नाटक सूर्य की अंतिम किरण से सूर्य की पहली किरण  तक‘‘  के प्रदर्शन में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल  होकर अपने उदगार प्रस्तुत करते हुए ये जानकारी दी। उन्होने नाटक के प्रभावशाली प्रदर्शन के लिए कलाकारों को सराहना की।

उन्होंने कहा कि प्रत्येक कलाकार ने अपने चरित्र  को निभाने में जिस लग्न का परिचय दिया है वो वास्तव में प्रशंसनीय हैं। उन्होंने  इस क्लासिक नाटक को  बेहतर रूप में मंच पर  लाने के लिए निर्देशक केदार ठाकुर की भी भूरी-भूरी प्रशंसा की।

उन्होने कहा कि रंगमंच और रंगकर्म के संवर्धन के लिए  इस तरह के प्रयास अत्यंत सार्थक हैं। उन्होंने कहा कि वीक एंड थिएटर, गेयटी थियेटर ड्रामेटिक सोसायटी और भाषा एवम संस्कृति विभाग हिमाचल प्रदेश  की अद्वितीय पहल है जो आने वाले समय मे ना केवल शिमला बल्की संपूर्ण प्रदेश में रंगमंच गतिविधियों को बढ़ावा देने मैं कारगर साबित होगी।

इस अवसर पर सीनियर सुप्रेटेंडेंट ऑफ पोस्ट ऑफिस शिमला डिवीजन जब्बार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (संबध मुख्य मंत्री)  बृजेश सूद व  दर्शक उपस्थित थे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

ज्वाली में भीषण सड़क हादसा, बाइक की ट्रक के साथ टक्कर, एक युवक की मौत, एक घायल

हिमखबर डेस्क पुलिस थाना ज्वाली के अंतर्गत ज्वाली - कुठेड़...

राहुल गांधी के दौरे से पहले कांगड़ा में सख्ती, पैराग्लाइडिंग और ड्रोन उड़ान पर रोक

हिमखबर डेस्क जिला दंडाधिकारी कांगड़ा हेमराज बैरवा ने भारतीय नागरिक...

नीट परीक्षा केंद्रों पर पुख्ता इंतजाम, अभ्यर्थियों के लिए विशेष बस सेवा

नीट के परीक्षा केंद्रों पर किए जाएंगे आवश्यक प्रबंध,...

आईपीएल मैचों के दृष्टिगत ड्रोन इंट्रूजन एयरस्पेस थ्रेट पर दूसरी माॅक ड्रिल आयोजित

धर्मशाला, 29 अप्रैल - हिमखबर डेस्क धर्मशाला में मई 2026...