एचआरटीसी के ड्राइवर को बोलेरो सवार तीन लोगों ने पीटा, थाने पहुंचा मामला

--Advertisement--

Image

हमीरपुर- व्यूरो रिपोर्ट

शिमला से धर्मशाला जा रही एचआरटीसी बस के चालक को हमीरपुर के समीप मटनसिद्ध में बोलेरो सवार तीन युवकों ने पीट दिया। मारपीट की इस घटना के दौरान मौके पर खूब हंगामा हुआ और पुलिस ने दोनों पक्षों को अब थाने में तलब कर लिया है। मामले में सदर थाना पुलिस ने बस स्टैंड हमीरपुर में जाकर ही बस में सवार यात्रियों के भी बयान दर्ज किए हैं।

इसके बाद पुलिस दोनों पक्षों को अपने साथ थाना में ले गई है। जिस वजह से इस बस में यात्रा कर रहे यात्रियों को ठंड में खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा है। बस चलने में हो रही देरी के कारण घंटो तक यात्री बस स्टैंड हमीरपुर में इंतजार करने को मजबूर हुए।

जानकारी के मुताबिक शाम 7:00 बजे के करीब शिमला से धर्मशाला जा रही एचआरटीसी बस के चालक को मटनसिद्ध के पास बोलेरो सवार तीन युवकों ने बस से उतार कर पीट दिया। एसएचओ निर्मल सिंह का कहना है कि मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में ”गैस” संकट: कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई बंद, केंद्र सरकार का बड़ा फरमान

हिमख़बर डेस्क हिमाचल प्रदेश के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्र बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ (BBN)...

UPSC AIR-79: एक हिमाचल के DC की पत्नी, दूसरी उत्तर प्रदेश में सरकारी SDM के ड्राइवर की बेटी

हिमखबर डेस्क  संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा...

तिरंगे में लिपटे पिता को देख जो सजाया था सपना.. आज बेटी ने किया पूरा, अब बनीं लेफ्टिनेंट

पालमपुर - बर्फू  हिमाचल प्रदेश की मिट्टी में 'वीरता' का...