चुवाड़ी में पांच साल की बच्‍ची के साथ छेड़छाड़, बहला फुसलाकर जंगल में ले गया था आरोपित

--Advertisement--

Image

चुवाड़ी- भूषण गुरुंग

जिला चंबा के पुलिस थाना चुवाड़ी के तहत पांच साल की बच्ची के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। शुक्रवार शाम पुलिस थाना चुवाड़ी के तहत फोन के माध्यम से सूचना मिली कि ग्राम पंचायत जंद्रोग निवासी गांव चक्की गांव की पांच साल की बच्ची को बहला फुसलाकर जंगल में ले गया और वहां उसने बच्ची के साथ छेड़छाड़ की।

जब बच्ची के स्‍वजनों ने उससे पूछा तो उसने सारी बात बताई। जिसकी सूचना परिवार वालों ने पुलिस को दी। पुलिस ने शुक्रवार को आरोपित पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इसके तहत आरोपित को शनिवार को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया। बच्ची का मेडिकल परीक्षण करवाया गया है। रविवार को भी पुलिस पीड़ित बच्ची के घर पर पूछताछ के लिए गई।

जब इस संदर्भ में एसएसपी चंबा विनोद से जानकारी ली गई तो उन्होंने बताया कि आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित तीन दिन के रिमांड पर है। आरोपित के खिलाफ धारा 363, 354 भादसं, 8 पीक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

टांडा में हिमकेयर कार्ड बंद, मरीजों की बढ़ी परेशानी

हिमखबर डेस्क डा. राजेंद्र प्रसाद मैडीकल कालेज एवं अस्पताल टांडा...

हिमाचल में 30 तक मानसून की एंट्री, आज से 29 जून तक प्रदेश में अंधड़, गर्जन और बिजली चमकने की आशंका

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में दक्षिण-पश्चिम मानसून की दस्तक अब...