सांसदों एवं विधायकों के वेतन एवं पैंशन जैसी सुविधाएं हो बंद

--Advertisement--

Image

कोटला- स्वयंम

ज्वाली कांग्रेस पार्टी द्वारा सदस्यता अभियान को आगे बढ़ाते हुए कोटला बैल्ट की सभी पंचायत के कार्यकर्ताओं के साथ कोटला रैस्ट हाउस में एक बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में चौधरी चंद्र कुमार ने शिरकत की। इस अवसर पर चौधरी चंद्र कुमार ने ने कहा कि प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियों को जनता के सामने लाने के लिए ज्वाली विधानसभा क्षेत्र में युवा कांग्रेस अहम भूमिका निभाए। अपने पंचायत क्षेत्र में लोगों को जागरूक करें।

मौजूदा समय में बेरोजगारी बहुत बड़ी समस्या हैं जिसे प्रदेश सरकार दूर करने में नाकाम रही है। युवा कांग्रेस को सामाजिक कार्यक्रमों जैसे रक्तदान शिविर, पौधारोपण और युवाओं को नशे की बुराई से दूर करने के लिए जन-जागरण अभियान चलाने चाहिए। वहीं हाल ही में जिला कांगड़ा में सदस्यता अभियान के रूप में नियुक्त जिला कोडीनेटर डाक्टर गुलशन चौधरी ने कोटला बैल्ट की सभी पंचायतों के वूथ अध्यक्षों को सदस्यता फार्म वितरित करते हुए कहा कि हर वूथ से बीस सदस्यों को जोड़ा जाएगा।

पूर्व पंचायत समिति सदस्य एवं वर्तमान उपप्रधान पंचायत डोल भटहेड़ साधू राम राणा ने कहा कि राजनीति में उम्मीदवारों की भीड़ कम करने केलिए ज़रुरी है कि सांसदों एवं विधायकों के वेतन एवं पैंशन जैसी सुविधाएं बंद होनी चाहिए।

इस मौके पर कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष चैन गुलेरिया प्रदेश महिला कांग्रेस उपाध्यक्षा नीलम शर्मा, जिला कांग्रेस महासचिव प्रदीप वर्मा , डाक्टर चुनी लाल, गुलशन गैरी, अखिल रैणा, साधू राम राणा, मेघराज, आश्वनी कुमार आदि सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। उपस्थित सदस्यों में काफी युवाओं ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज की, जो आने वाले समय में कांग्रेस पार्टी के लिए शुभ संकेत दिखाई दिए।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में हजारों कर्मचारियों को राहत, नियमितीकरण के नियम बदले; अब 6 माह का नुकसान नहीं

हिमाचल में नियमितीकरण का इंतजार कर रहे हजारों कर्मचारियों...