झंडूता में लोगों को बताई सरकारी स्कीमें

--Advertisement--

Image

बिलासपुर- सुभाष चंदेल

सूचना एवं जनसंपर्क विभाग शिमला के सौजन्य से तथा जिला लोक संपर्क अधिकारी बिलासपुर के निर्देशानुसार अमरज्योति सांस्कृतिक कला मंच घुमारवीं द्वारा हिमाचल प्रदेश सरकार की जनकल्याण कारी योजनाओं का प्रचार प्रसार फोक मीडिया,नुक्कड़ नाटकों एवं गीतों आदि के माध्यम से उपमंडल झंडूता की ग्राम पंचायत गेहड़वीं व ग्राम पंचायत डाहड में किया गया ।

जिसमें प्रदेश सरकार की जनकल्याण योजनाओं जैसे समाजिक सुरक्षा पैन्शन योजना,मुख्यमंत्री गृहिणी सुविधा योजना,मुख्यमंत्री हिमकेयर योजना,मुख्यमंत्री सहारा योजना,मुख्यमंत्री स्वाबलंबन योजना,मुख्यमंत्री खेत संरक्षण योजना तथा मुख्यमंत्री कन्यादान योजना आदि का प्रचार-प्रसार किया गया।

कार्यक्रम में कला मंच की अध्यक्ष अमरावती मोहिला सहित कलाकार वीना देवी, राजेश कुमार,रतन चंद,कमल गुप्ता,रोशनलाल,निशा कुमारी, शालिनी,पल्लवी कुमारी,अंकु आदि 11कलाकारों ने भाग लिया।

कार्यक्रम ग्राम पंचायत गेहड़वीं में प्रधान प्यार सिंह की अध्यक्षता में तथा ग्राम पंचायत डाहड में प्रधान चंद्रशेखर चंदेल की अध्यक्षता में आयोजित किया गया ।

जिसमें दोनों पंचायतों के ग्रामिणों ने पंचायत प्रतिनिधियों सहित कार्यक्रम में उपस्थित होकर सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारियां नाटकों,गीतों के माध्यम से ली।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

शुभेंदु अधिकारी पश्चिम बंगाल के नए मुख्यमंत्री, कल रवींद्र जयंती के मौके पर लेंगे शपथ

हिमखबर डेस्क पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को...

शादी समारोह से लौट रहे युवक के साथ दर्दनाक हादसा, खाई में गिरी कार; गंभीर घायल

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के जिला शिमला में गुरूवार देर...