
राजा का तालाब- अनिल शर्मा
देवभूमि सवर्ण मोर्चा की धन्यवाद यात्रा के दौरान देवभूमि क्षत्रिय संगठन के प्रदेशाध्यक्ष रुमित ठाकुर व देवभूमि सवर्ण मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष मदन ठाकुर शनिवार को राजा का तालाब पहुंचे। इस दौरान सवर्ण मोर्चा, क्षत्रिय संगठन राजा का तालाब के सदस्यों ने उनका भव्य स्वागत किया।
इस मौके पर प्रदेशाध्यक्ष देवभूमि सवर्ण मोर्चा मदन ठाकुर, देवभूमि क्षत्रिय संगठन प्रदेशाध्यक्ष रुमित सिंह ठाकुर ने संयुक्त रूप से अपने संबोधन में कहा कि सरकार द्वारा सवर्ण आयोग के गठन की मांग मानकर इसे अमलीजामा पहनाने की अधिसूचना फिलहाल शुरुआत है।
सवर्ण आयोग के गठन के उपरांत उनकी असली लड़ाई आर्थिक आधार पर आरक्षण दिए जाने को लेकर होगी। उन्होंने कहा कि समाज में हर व्यक्ति को बराबर का हक मिलना समय की जरूरत है। और समय की मांग ही आर्थिक आधार पर आरक्षण मिलना है।इसके लिए उनकी लड़ाई लगातार जारी रहेगी।
उन्होंने कहा कि उनकी लड़ाई किसी जाति विशेष को लेकर नहीं है। समाज का प्रत्येक व्यक्ति उनका अपना है।देश का प्रत्येक नागरिक उनका भाई बन्धु है।किसी भी जाति में कोई भी बन्धु गरीब हो सकता है।
अतः वो चाहते हैं कि सरकार सवर्ण आयोग का गठन अपनी कथनी पर समय अवधि के दौरान करके आरक्षण को आर्थिक आधार पर लागू करने बारे चिंतन करे। दोनों पदाधिकारियों ने कहा कि प्रदेश में सभी पंचायतों में 26 जनवरी को घर घर तिरंगा फहराने की प्रक्रिया चल रही है।
इस विषय मे उन्होंने राजा का तालाब के लोगों से भी सहयोग मांगा।दोनों ने कहा कि घर घर तिरंगा फहराने से देश में सन्देश देने का प्रयास रहेगा। कि हम सब समाज के लोग संगठित हैं। संगठित होकर समाज को साथ लेकर चलना हमारा दायित्व है।
इसी संगठित रहने की सोच की बात को ध्यान में रखते हुए हम चाहते हैं। कि सभी को समानता का अधिकार, सभी को उनका हक मिले। इसी को लेकर हम आर्थिक आधार पर आरक्षण की बात पर लड़ाई लड़ने को प्रयासरत हैं।
इस अवसर पर सचिब अमर सिंह राठौर, प्रदेश उपाध्यक्ष सवर्ण मोर्चा सुनील ठाकुर, जिला सचिव हमीरपुर राजीव ठाकुर,रामनाथ शर्मा, सौरभ पण्डित, राकेश नाग, सरूप गुलियाल, पवन, राणा, कमलजीत, मनोज कालू, शिवू जैलदार, रविन्द्र मित्ति, अमर सिंह, दिलेर पठानियाँ, बलदेव पठानियाँ, किशोर बडोत्रा, सुभाष बडोत्रा, शाम बडोत्रा, कृष्ण बडोत्रा, पवन पठानियाँ, पवन राणा, विकास बंटी, जसमेर चंदेल, जसदेव चंदेल, पंकज, पुरुषोत्तम, केशव बडोत्रा, नरिन्द्र मनकोटिया, मुकेश, अंकुश, रिंकू सलारिया, मिलाप पठानियाँ, ललिता ठाकुर सहित अन्य शामिल रहे।
