हिमाचल के स्कूल में छात्र ने जड़ दिया अध्यापक को थप्पड़ , क्या था माजरा -पढ़े यहां

--Advertisement--

Image

हमीरपुर- ब्यूरो

हिमाचल के एक स्कूल में अध्यापक ने छात्र को स्कूल में मोबाइल फोन लाने पर डांट क्या लगाई कि उसने अध्यापक को ही थप्पड़ जड़ दिया। मामला हमीरपुर जिले के सरकारी स्कूल का है।

कक्षा के दौरान जब अध्यापक ने जब 12 वीं कक्षा के छात्र के पास मोबाइल देखा तो उसे नियम- कायदे समझाते हुए डांट लगाई। इस पर छात्र भड़क गया और दोनों के बीच कहासुनी हुई। इसके बाद गुस्साए छात्र ने अध्यापक पर हाथ उठा दिया।

इस घटना को लेकर स्कूल प्रबंधन को सूचना दी गई और बाद में पुलिस को भी सूचित भी किया गया। हालांकि फिर मामला शांत करवा दिया गया और पुलिस में इस संबंध में कोई शिकायत दर्ज नहीं की है।

दरअसल वोकेशनल कोर्स के शिक्षक ने छात्र को मोबाइल फोन स्कूल लेकर आने पर आपत्ति जताई और उसे डांट भी लगाई। इसके बाद छात्र घर से अपने परिजनों को लेकर स्कूल पहुंच गया और बहस के दौरान उसने अध्यापक को थप्पड़ मार दिया।

शिक्षा विभाग के उपनिदेशक दिलवरजीत चंद्र के अनुसार स्कूल में छात्र ने शिक्षक पर हाथ उठाया है इसकी जानकारी आधिकारिक रूप से नहीं मिली है। लेकिन स्कूल प्रबंधन से बातचीत की जाएगी। अगर ऐसा हुआ है तो यह सही नहीं है। छात्रों को गुरुजनों का सम्मान करना चाहिए।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

लोक गायक इंद्रजीत की एक पहल ने बदला ट्रेंड, मोनाल की जगह कृत्रिम ‘कलगी’ बनी लोगों की पहली पसंद

हिमखबर डेस्क ‘हिमाचली टोपी’ जिसे पहाड़ी टोपी भी कहा जाता है,...

स्कूल के समीप रंगड़ों ने मां समेत दो बच्चों पर किया हमला, अस्पताल में भर्ती

हिमखबर डेस्क जनपद के जोगिंद्रनगर उपमंडल के द्राहल क्षेत्र में...