राज्यपाल ने शहीद विवेक के पैतृक गांव जाकर परिवार को दी सांत्वना

--Advertisement--

Image

कांगड़ा- राजीव जसबाल

राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने आज कांगड़ा जिले के जयसिंहपुर उपमंडल के तहत अप्पर ठेहडू गांव में शहीद लांस नायक विवेक कुमार के घर जाकर उनके परिजनों से भेंट की और उन्हें सांत्वना दी।

8 दिसम्बर को सीडीएस जनरल बिपिन रावत व अन्य सैन्य अफसरों के साथ विवेक कुमार भी हैलीकॉप्टर दुर्घटना में शहीद हो गए थे। वह पिछले डेढ़ बर्ष से सीडीएस विपिन रावत की सुरक्षा में बतौर निजी सुरक्षा अधिकारी तैनात थे और डेढ़ बर्ष से दिल्ली में ही उनकी पोस्टिंग थी।

शहीद लांस नायक विवेक कुमार के घर पर उनके पिता रमेश चंद, माता आशा देवी, उनकी पत्नी प्रियंका और 6 माह का बेटा विवांश है। उनका छोटा भाई सुमित पालमपुर में बेकरी में काम करता है।

आर्लेकर ने कहा कि शहीद विवेक कुमार हिमाचल के वीर सपूत है और देश को हमेशा उसपर गर्व रहेगा। उन्होंने कहा कि पूरा देश शहीद के परिवार के साथ इस दुख की घड़ी में शामिल है। उन्होंने कहा कि शहीद विवेक समाज के लिये प्रेरणा हैं।

जयसिंहपुर के विधायक रविन्दर धीमान, उपायुक्त कांगड़ा डॉ.निपुण जिंदल, पुलिस अधीक्षक खुशाल शर्मा तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में हजारों कर्मचारियों को राहत, नियमितीकरण के नियम बदले; अब 6 माह का नुकसान नहीं

हिमाचल में नियमितीकरण का इंतजार कर रहे हजारों कर्मचारियों...