आइटीआइ नूरपुर के प्रशिक्षुओं ने एड्स पर निकाली जागरूकता रैली

--Advertisement--

Image

नूरपुर- देवांश राजपूत 

आजादी के 75वें अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत आइटीआई नूरपुर द्वारा शनिवार को एड्स जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। इस दौरान आईटीआई के प्रशिक्षुओं की ओर से जागरूकता रैली निकाली गई। जागरूकता रैली बाजार से होते हुई नूरपुर के सिविल अस्पताल में संपन्‍न हुई।

अस्पताल परिसर में एमडी डा. आशीष व आइसीटीसी काउंसलर अनिता चिब ने छात्र-छात्राओं को एड्स के प्रति जागरूक किया। उन्होंने छात्र-छात्राओं को बताया कि एड्स कैसे फैलता है और इसे कैसे रोका जा सकता है।

लोगों में इसके बारे में जागरूकता पैदा करना जरूरी है कि जिन लोगों को एड्स है उनके साथ सामान्य बीमार लोगों की तरह ही व्यवहार किया जाना चाहिए। इसके बारे में किसी तरह की भ्रांति नहीं पालनी चाहिए।

इस मौके पर डा. जसवंत, डा. सतीश पाल, इकवाल सिंह (नोडल अधिकारी रेड रिवन क्लब),अशोक चौधरी(ग्रुप इंस्ट्रक्टर),रश्मि देवी, संदीप कुमार, कुलदीप भारद्वाज(लेव तकनीशियन), शबनम, केवल, रमेश चंद, हरदेव सिंह, अनिल कुमार सहित अन्य स्टाफ मौजूद रहा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

भयानक हादसा: 150 मीटर गहरी खाई में गिरे वाहन के उड़े परखच्चे, हमेशा के लिए बुझ गया परिवार का चिराग

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में सड़क हादसों...