पंचायत सोलदा के वासियों ने विधायक पर लगाएं अनदेखी के आरोप

--Advertisement--

Image

रोड़ नहीं तो वोट नहीं, 2022 में करेंगे चुनावों का वहिष्कार।

ज्वाली- अनिल छांगु

विस क्षेत्र जवाली के अधीन ग्राम पंचायत सोलदा को आदर्श ग्राम पंचायत चिन्हित किया गया है लेकिन इस पंचायत के वार्ड नं-एक धार के बाशिंदों को आजतक पक्की सड़क सुविधा की दरकार है।

धार गांव को जाने के लिए एकमात्र पगडंडीनुमा रास्ता है। जिस पर लोगों का चलना मुश्किल हो गया है तथा लोगों ने प्रदेश सरकार सहित विधायक जवाली के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।

आज भी अगर कोई बीमार हो जाए तो उसको पालकी में डालकर या कन्धों पर उठाकर पक्की सड़क तक लाना पड़ता है तब जाकर किसी वाहन की सुविधा मिल पाती है। गांववासियों ने चेताया है कि रोड़ नहीं तो वोट नहीं।

भाजपा बूथ अध्यक्ष सरन दास, बूथ लेबल अधिकारी चरण सिंह, वार्ड सदस्य प्रताप सिंह, गांववासी जगत राम इत्यादि ने कहा कि हमारा वार्ड भाजपा समर्थक है तथा गांव में 200 वोटर हैं जोकि भाजपा को ही समर्थन करते हैं।

उन्होंने कहा कि भाजपा विधायक अर्जुन सिंह ने गांव को जोड़ने वाले मार्ग को पक्का करवाने का आश्वासन दिया था लेकिन चार साल में कोई सुध नहीं ली गई। अब अगर हमारा मार्ग पक्का न हुआ तो हमारे वार्ड से कोई भी बाशिंदा वोट डालने नहीं जाएगा। चुनाव का पूर्णतया वहिष्कार किया जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

स्मार्ट मीटर पर आ गया सरकार का बयान, जानें क्या बोले केंद्रीय ऊर्जा मंत्री

हिमखबर डेस्क  देशभर में स्मार्ट मीटर को लेकर काफी विरोध...

हिमाचल विधानसभा में गूंजा ‘जय किसान’, ध्वनि मत से पारित हुआ किसान आयोग के गठन का विधेयक

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र के आखिरी...

हिमाचल की आत्मनिर्भरता के लिए जाखू में CM ने किया हवन यज्ञ, हनुमान जयंती की दी बधाई

हिमखबर डेस्क  हनुमान जयंती के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री सुखविंदर...