शीतकालीन सत्र: पुरानी पेंशन बहाली के लिए गरजे कर्मचारी

--Advertisement--

Image

धर्मशाला-राजीव जस्वाल

नई पेंशन स्कीम कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर शनिवार को हजारों कर्मचारी पुरानी पेंशन बहाली के मुद्दे पर आवाज बुलंद करने धर्मशाला पहुंचे। सुबह साढ़े नौ बजे डीसी कार्यालय धर्मशाला के बाहर एनपीएस कर्मचारी एकत्रित होना शुरू हो गए। 12 जिलों से हजारों कर्मचारी यहां पहुंचे हैं। दस बजे डीसी कार्यालय से पैदल पेंशन अधिकार रैली दाड़ी मेला ग्राउंड के लिए निकली।

तीन किमी की दूरी तीन घंटे में तय कर रैली दाड़ी मेला ग्राउंड पहुंची। सेवानिवृत्त कर्मचारी भी पुरानी पेंशन स्कीम बहाली के समर्थन में उतर आए हैं। राज्य अध्यक्ष प्रदीप ठाकुर और महासचिव भरत शर्मा ने कहा कि दोपहर दो बजे तक प्रदेश सरकार का कोई मंत्री यदि बात करने नहीं पहुंचा तो विधानसभा परिसर की ओर कूच किया जाएगा। डीसी निपुण जिंदल और एसपी खुशाल ठाकुर मौके पर मौजूद हैं। ड्रोन से हालात पर नजर रखी जा रही है। दाड़ी मेला ग्राउंड के चारों तरफ भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...