नूरपुर शराब के ठेके पर सेल्‍समैन दो युवकों की बौड़ में बाइक दुर्घटना में मौत

--Advertisement--

Image

नूरपुर-देवांश राजपूत

पुलिस थाना क्षेत्र नूरपुर के अंतर्गत पठानकोट मंडी राष्ट्रीय राजमार्ग के बौड़ में बीती रात एक दर्दनाक हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है तेज रफ्तार बाइक पेड़ से टकराने के बाद सड़ से बाहर जा गिरी। हादसे में 30 वर्षीय सुशील कुमार पुत्र अंचल सिंह तथा 25 वर्षीय कपूरदीन पुत्र शरीफदीन निवासी कुलाहन तहसील नूरपुर जिला कांगड़ा की मौत हो गई। दोनों युवक एक ही गांव के रहने वाले थे और शराब के ठेके पर काम करते थे।

पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी है। पुलिस से प्राप्त जानकारी अनुसार घटना बुधवार रात 11 बजे के आसपास की बताई जा रही है, जिसमें उपरोक्त दोनों युवक जो शराब के ठेके पर काम करते थे और रात को छुट्टी कर बाईक एचपी 38 डी 8648 पर सवार होकर जसूर से बौड़ की ओर आ रहे थे। इस दौरान बौड़ में बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे जामुन के पेड़ से टकरा गई।

टक्‍कर काफी खतरनाक थी व हादसे में दोनों युवक बुरी तरह से घायल हो गए। कुछ देर में ही दोनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। स्थानीय लोगों ने इस में बारे पुलिस को सूचना दी। जांच अधिकारी महिंदर पाल पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और उन्होंने मौके से साक्ष्य जुटाकर दोनों शवों को नूरपुर के सिविल अस्पताल स्थित शव गृह पहुंचाया। वीरवार सुबह दोनों शवों का पोस्टमार्टम करवाकर स्वजनों को सौंप दिया गया।

थाना प्रभारी नूरपुर कल्याण सिंह ठाकुर ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने धारा 279, 304 ए के तहत मामला दर्ज कर लिया है। घटना के क्या कारण रहे हैं, इस बारे आगामी जांच शुरू कर दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...