हिमाचल में छात्रवृत्ति आवेदन से छूटे छात्रों को राहत, अब 18 दिसंबर तक कर सकेंगे आवेदन, पढ़ें खबर

--Advertisement--

Image

शिमला- जसपाल ठाकुर

केंद्र व राज्य सरकार की ओर से दी जाने वाली प्री मैट्रिक और पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति के लिए आवेदन करने से वंचित हजारों विद्यार्थियों को शिक्षा विभाग ने राहत दी है। विभाग ने छात्रवृत्ति के लिए आवेदन करने की तिथि को 15 और 18 दिसंबर तक बढ़ा दिया है।

इस संबंध में उच्चतर शिक्षा विभाग संयुक्त निदेशक व छात्रवृत्ति के नोडल आफिसर डाक्‍टर हरीश कुमार ने अधिसूचना जारी कर दी गई है। दिव्यांग व अल्प संख्यक श्रेणी की पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति के लिए नेशनल छात्रवृत्ति पर आवेदन करने की तिथि 15 दिसंबर व केंद्रीय प्रायोजित अन्य प्री मैट्रिक और पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति के लिए आवेदन करने की तिथि 18 दिसंबर तय की गई है।

विभाग ने सभी विवि सहित अन्य संस्थानों के कुलपति, कुल सचिव को निर्देश दिए हैं कि सभी पात्र छात्र तय तिथि तक लिए आवेदन करें। शैक्षणिक सत्र 2020-21 में राज्य सरकार की ओर से दी जाने वाली सात तरह की छात्रवृत्ति जल्द जारी होगी। विभाग ने इसके लिए वेरिफिकेशन की प्रक्रिया पूरी कर दी है। छात्रों के बैंक खाते में छात्रवृत्ति की राशि सीधे आएगी। कोरोना संकट के कारण वेरिफिकेशन न होने के कारण काम लटका हुआ था।

ये होंगी सात तरह की छात्रवृत्ति

  • स्वामी विवेकानंद उत्कृष्ट छात्रवृत्ति योजना के तहत 2000 टापर छात्रों का चयन।
  • इंदिरा गांधी उत्कृष्ट छात्रवृत्ति योजना में 10 टापर छात्रों का चयन।
  • ठाकुर सेन नेगी उत्कृष्ट छात्रवृत्ति योजना में 100 एससी छात्रों का चयन।
  • ठाकुर सेन नेगी उत्कृष्ट छात्रवृत्ति योजना में 100 एससी छात्राओं का चयन।
  • डा. आंबेडकर मेधावी छात्रवृत्ति योजना में 1000 ओबीसी विद्यार्थियों का चयन।
  • डा. आंबेडकर मेधावी छात्रवृत्ति योजना में 1250 एससी विद्यार्थियों का चयन।
  • कल्पना चावला छात्रवृत्ति योजनाओं में 1250 छात्राओं का चयन।
--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

पेट्रोल-डीजल पर लगेगा सेस, बिल पारित, जानिए कितने बढ़ेंगे दाम

हिमखबर डेस्क  हिमाचल विधानसभा में वैल्यू एडेड टैक्स में संशोधन...

फतेहपुर में पत्थर बन गया सरकारी सीमेंट, वायरल वीडियो से मचा हडक़ंप

फतेहपुर - अनिल शर्मा विकास खंड फतेहपुर के अधीन पंचायत...

पेट्रोल-डीजल पर अनाथ और विधवा सेस लगेगा, विरोध के बीच संशोधन विधेयक सदन में पारित

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में पेट्रोल और डीजल पर अब...