
नालागढ़- सुभाष चंदेल
क्षेत्र की प्रमुख समाज सेवी भाजपा के डीआरडीए सोलन जिले के सदस्य गुरबख्श सिंह चौहान नालागढ़ विधानसभा चुनाव क्षेत्र से चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है। इसके लिए उन्होंने डोर टू डोर जनसंपर्क अभियान चलाया हुआ है। उन्होंने कहा है कि भाजपा का सिपाही होने के नाते पहले टिकट का आवेदन करेंगे। अगर हाईकमान ने टिकट नहीं देता है, तो वह आजाद प्रत्याशी के रूप में चुनाव मैदान में उतरेंगे।
उन्होंने कहा कि उन्होंने चुनाव लड़ने के लिए पूरा मन बना लिया है। उन्होंने कहा है कि नालागढ़ विधानसभा चुनाव क्षेत्रों में 48 पंचायती आती है। उनमें अपना डोर टू डोर अभियान जोर-शोर से शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में ढेरोवाल, थैंथेवाल, सैनी माजरा, मगनपुरा, झिंडा, तेलीवाल, घीहड़, मजोली, मडियार, राजपुरा के अलावा अन्य गांव का भी दौरा किया ।
गुरबख्श चौहान ने कहा कि जिस प्रकार से लोगों का स्नेह और प्यार उन्हें मिल रहा है इसके लिए वह नालागढ़ की जनता का बहुत-बहुत धन्यवाद और आभार प्रकट करते है।
