हरियाणा की छोरी, इंग्लैंड का छोरा, धर्मशाला में सात फेरे

--Advertisement--

Image

धर्मशाला-राजीव जस्वाल

पर्यटन नगरी धर्मशाला में बुधवार को इंग्लैंड का युवक हरियाणा की युवती के साथ भारतीय रीति-रिवाजों के अनुसार शादी के बंधन में बंधा। इस अनूठे मिलन की पूरे क्षेत्र में चर्चाएं होती रहीं। इस जोड़े ने धर्मशाला के खड़ोता गांव के राधा-कृष्ण मंदिर में सात फेरे लिए। शादी में दूल्हे की तरफ से आए विदेशी बारातियों ने खूब डांस किया।

बरात आते ही पहले समधियों को सम्मान दिया गया। फिर दूल्हे से रिबन कटवाने की रस्म निभवाई गई। हरियाणा की युवती की बहनों ने विदेशी दूल्हे से रिबन कटाई का शगुन भी लिया। उसके बाद मंदिर में भजनों के साथ शादी की रस्मों को पूरा किया गया। मंदिर के मुख्य पंडित संदीप ने बताया कि विदेशी युवक पहले पूजा-पाठ के लिए यहां आया था।

उसके बाद आज मंदिर में युवक की शादी की जा रही है। विदेशी युवक का कहना है कि वह मन की शांति के लिए पहले हिमाचल के धर्मशाला आया था। आज उसकी पसंद की भारतीय लड़की से शादी हो रही है। उन्होंने बताया कि हिंदू रीति रिवाज से शादी करने पर उसे बेहद खुशी महसूस हो रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में...

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...