
नगरोटा सूरियां- मनीष पॉल
गैलेक्सी पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल नगरोटा सूरियां में स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्कूल में नशे के विरुद्ध अभियान के बारे में अवगत करवाया गया । जिसमें नगरोटा सूरियां विकासखंड की स्वास्थ्य शिक्षिका दया कुमारी ने बच्चों को नशे से होने वाले दुष्परिणामों के बारे में जानकारी दी ।
इस उपलक्ष के ऊपर स्कूल के विद्यार्थियों ने भिन्न-भिन्न वर्गों में तंबाकू निषेध के बारे में अपने विचार प्रस्तुत किए । स्कूल के प्रधानाचार्य अनुराग शर्मा ने बच्चों को तंबाकू से दूर रहने एवं तंबाकू के सेवन से होने वाले दुष्परिणामों के बारे में अवगत करवाया एवं शपथ दिलाई कि हम सब मिलकर अपने आस-पड़ोस एवं प्रदेश को नशा मुक्त बनाएंगे ।
अंत में स्कूल के महाप्रबंधक डॉक्टर गुलशन कुमार ने अपने विचार व्यक्त किए तथा नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया । जिन बच्चों ने इस दिवस के ऊपर अपने विचार प्रस्तुत किए उन्हें स्वास्थ्य विभाग द्वारा बच्चों को इनामी राशि दी गई तथा इसके साथ-साथ सभी बच्चों को पेन वितरित किए गए ।
गैलेक्सी पब्लिक स्कूल ने इस आयोजन पर स्वास्थ्य विभाग की इस पहल का धन्यवाद किया तथा और भी इस तरह के स्वास्थ्य विभाग द्वारा कार्यक्रम आयोजन करने की उम्मीद जताई I यह जानकारी स्कूल के गतिविधि प्रभारी मनीष पॉल ने साँझा की I
