
नैहरिया ने कहा धर्मशाला की जनता की जीत है सेन्ट्रल यूनिवर्सिटी, ना कि हारे और नकारे नेताओं की, बाजार बंद न करें ब्यापारी, धर्मशाला में ही बनेगी सीयू, सीयू के बहाने अपनी राजनीतिक भूमि तलाश रहे छुटभैया नेता।
धर्मशाला- राजीव जस्वाल
विधान सभा खेत्र धर्मशाला के विधायक श्री विशाल नैहरिया ने कहा कि धर्मशाला के कुछ छुटभैया नेता रात के अँधेरे में आकर मेरे से केन्द्रीय विश्वविद्यालय का स्टेटस जानते हैं, फिर अगले दिन उस पर राजनीति करते हैं। धर्मशाला में प्रेस बयान जारी करते हुए विधायक विशाल नैहरिया ने कहा कि सेन्ट्रल यूनिवर्सिटी का स्टेटस यह है कि यूनिवर्सिटी धर्मशाला में ही बनेगी।
अब जब धर्मशाला में यूनिवर्सिटी बनने की राह खुली है और कुछ छुटभैया नेता ने इसका स्टेटटस मेरे से पता कर लिया है, तो वह अपनी राजनितिक भूमि तलाशना शुरू हो गये हैं। जनता का विश्वास खो चुके ऐसे नेता अबी केन्द्रीय विश्वविद्यालय के बहाने अपनी राजनितिक भूमि तलाश रहे हैं। लेकिन उन्हें नहीं पता है कि धर्मशाला की जनता समझदार है।
विधायक विशाल नैहरिया ने कहा कि पिछले दस सालों से सेन्ट्रल यूनिवर्सिटी को राजनीति का अखाड़ा बनाया गया है, लेकिन जैसे ही धर्मशाला की जनता ने मुझे बेटा बनकर सेवा करने का मौका दिया है, उसी दिन से मैंने इमानदारी के साथ सेन्ट्रल यूनिवर्सिटी की धर्मशाला में स्थापना को लेकर प्रयास किये हैं।
ज्यूलॉजिकल सर्वे ऑफ़ इंडिया और सीपीडब्ल्यूडी के बीच एमओयू हो गया है और आज स्थिति यह है कि ज्यूलॉजिकल सर्वे ऑफ़ इंडिया की टीम दिन रात एक करके जदरांगल की भूमि का संक्षिप्त रिपोर्ट तैयार कर रही है, जिसके आधार पर जदरांगल में भवन निर्माण होगा।
उन्होंने कहा कि आये दिन छुटभैया नेता धर्मशाला में ड्रामे करके लोगों को गुमराह कर रहे हैं। अब बाजार बंद की बात कही जा रही है। विधायक विशाल नैहरिया ने धर्मशाला की प्रबुद्ध जनता और ब्यापारी वर्ग से अपील की है कि जो छुटभैया नेताओं के झांसे में न फंसे। सेन्ट्रल यूनिवर्सिटी बनाने के लिए प्रतिबद्ध होते, तो पिछले दस साल से सोये ना होते।
जिस दिन धर्मशाला की जनता ने सेवा का मौका दिया था। उसी दिन में धर्मशाला में सेन्ट्रल यूनिवर्सिटी बनाने के लिए बचनबध हो गया था। धर्मशाला में सेन्ट्रल यूनिवर्सिटी का निर्माण धर्मशाला की जनता की जनता की जीत है, ना कि हारे और नकारे नेताओं की।
