बिना दर्द एक मिनट में शांतिपूर्ण तरीके से होगी मौत, स्विट्जरलैंड ने दी सुसाइड मशीन को मंजूरी

--Advertisement--

Image

व्यूरो रिपोर्ट

स्विट्जरलैंड ने ताबूत के आकार की एक मशीन को कानूनी मंजूरी दे दी है। इस मशीन की मदद से लोग मात्र एक मिनट में बिना दर्द के शांतिपूर्ण तरीके से मौत को गले लगा सकेंगे। इस मशीन को बनाने वाली कंपनी ने यह जानकारी दी है। बताया जा रहा है कि मशीन के अंदर ऑक्सीजन का स्तर बहुत कम हो जाता है, जिससे इनसान की हायपोक्सिया और हाइपोकैनिया से मौत हो जाती है। इस मशीन को अंदर बैठकर भी संचालित किया जा सकता है। यह मशीन ऐसे मरीजों के लिए मददगार है, जो बीमारी के कारण बोल नहीं पाते हैं या हिल नहीं पाते हैं।

इस मशीन को यूजर को अपनी पसंदीदा जगह पर ले जाना होगा। इसके बाद मशीन का नष्ट होने योग्य कैप्सूल अलग हो जाता है, ताकि उसे ताबूत की तरह से इस्तेमाल किया जा सके। बताया जा रहा है कि आत्महत्या की मशीन बनाने का विचार गैर लाभकारी संस्था एक्जिट इंटरनेशनल के निदेशक और डाक्टर डेथ कहे जाने वाले डाक्टर फिलीप निटस्चके ने दिया है।

स्विट्जरलैंड में मदद के साथ आत्महत्या करना कानूनी माना जाता है और पिछले साल 1300 लोगों ने इस सेवा का इस्तेमाल आत्महत्या करने के लिए किया। डाक्टर डेथ ने कहा कि अगर कोई अप्रत्याशित कठिनाई नहीं हुई, तो हम अगले साल तक सार्को मशीन को देश में मुहैया करा देंगे। यह अब तक बेहद महंगा प्रोजेक्ट है, लेकिन हमें भरोसा है कि हम अब इसे क्रिन्यान्वित करने के बेहद करीब हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा एयरपोर्ट पर उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन को ‘गार्ड ऑफ ऑनर’

हिमखबर डेस्क  उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन का हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा...

महिला ने एचआरटीसी की चलती बस में पिछली सीट पर दिया बच्चे को जन्म, जानें पूरा मामला

हिमखबर डेस्क  हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की बस में...

Himachal Panchayat Election: 15 मार्च को अंतिम नोटिफिकेशन, 20 तक होगा वार्डों का परिसीमन

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में नई पंचायतों की फाइनल अधिसूचना...