
शिमला-जसपाल ठाकुर
रेजिडेंट डाक्टर एसोसिएशन ने मांगों के समर्थन में आंदोलन तेज कर दिया है। आज बुधवार से पूरा दिन हड़ताल पर रहेंगे। इस कारण मरीजों की परेशानी बढ़ सकती है। आइजीएमसी अस्पताल शिमला के तीन सौ डाक्टर हड़ताल पर हैं। बीते दो दिन इन्होंने दो घंटे की हड़ताल की व इसके बाद ओपीडी में आ गए।
रेजिडेंट डाक्टर एसोसिएशन के महासचिव डाक्टर अक्षत पुरी ने कहा आज से आंदोलन तेज होगा। फेडरेशन आफ रेजिडेंट डाक्टर एसोसिएशन के बैनर तले देशभर में यह हड़ताल हो रही है। रेजिडेंट डाक्टर नीट पीजी की काउंसलिंग को अस्थायी तौर पर आगे बढ़ाने का विरोध कर रहे हैं।
एसोसिएशन का कहना है डाक्टर की कमी है। ऐसे में समय पर काउंसलिंग होनी चाहिए। कोरोना की तीसरी लहर आ रही है। ऐसे में स्वास्थ्य सुविधाओं खासकर डाक्टर की कोई कमी नहीं होनी चाहिए।
