बैजनाथ में टला बड़ा हादसा, पैरापिट से फंसकर खाई में लुढ़कने से बचा ट्रक

--Advertisement--

Image

बैजनाथ- बर्फू

पठानकोट मंडी नेशनल हाईवे पर बैजनाथ के समीप अवाही नाग मंदिर के पास आज सुबह एक बड़ा हादसा होने से टल गया। यहां सामान से लदा एक ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में लुढ़कने से बच गया। अगर ट्रक का टायर पैरापिट से नहीं फंसता तो ट्रक गहरी खाई में गिर सकता था।

हाईवे के इस हिस्से में पिछले कुछ समय से हादसों का ग्राफ बढ़ा है। लेकिन गनीमत रही कि जानी नुकसान नहीं हुआ है। कुछ समय पहले यहां एचआरटीसी की एक बस ब्रेक न लगने के कारण मोड़ से बाहर हो गई थी और बीच में लटक गई थी। उस समय बस पूरी तरह से यात्रियों से भरी हुई थी।

पिछले महीने भी यहां गुजरात के पर्यटकों की एक बस खाई में तो गिरी, लेकिन बीच मझधार में ही फंस गई और 56 यात्री बाल-बाल हादसे का शिकार होने से बचे। यहां कुछ हिस्से में क्रैश बैरियर अभी तक नहीं लगे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि यहां मंदिर होने के कारण काफी हादसे होते हैं। लेकिन जान का नुकसान काफी कम होता है। लोगों का कहना है भले ही चमत्कार हो, लेकिन नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया को भी यहां क्रैश बैरियर लगाने चाहिएं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में हजारों कर्मचारियों को राहत, नियमितीकरण के नियम बदले; अब 6 माह का नुकसान नहीं

हिमाचल में नियमितीकरण का इंतजार कर रहे हजारों कर्मचारियों...