अचानक उठी लपटों ने राख के ढेर में बदली गोशाला, डेढ़ लाख का नुकसान

--Advertisement--

Image

शिमला-जसपाल ठाकुर

उपमंडल करसोग की ग्राम पंचायत सोरता के गांव टिक्कर में मंगलवार को अचानक भड़की आग ने गोशाला तथा अंदर रखा हुआ सारा सामान राख के ढेर में बदल दिया। गोशाला दुर्गा सिंह पुत्र राम सिंह गांव टिक्कर की बताई गई है।

सूचना मिलते ही करसोग से अग्निशमन वाहन भी मौके पर पहुंच गया, बावजूद इसके अंदर रखी हुई खाद, कृषि औजार, पानी की खाली टंकियां तथा चारा आग की भेंट चढ़ गया। पीडि़त परिवार की ओर से ओम प्रकाश ने बताया कि आगजनी की घटना में लगभग डेढ़ लाख का नुकसान हुआ है।

तहसीलदार करसोग राजेंद्र ठाकुर ने कहा कि उक्त आगजनी की घटना से संबंधित क्षेत्र के पटवारी को मौका पर भेज कर रिपोर्ट मांगी गई है, जो भी तथ्य आएंगे, उसके आधार पर आगामी कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

दो तीन हफ्ते में खत्म हो जाएगा युद्ध, धड़ाम से गिरेंगी ईंधन की कीमतें, ट्रंप का बड़ा बयान

हिमखबर डेस्क  अमरीका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने संकेत दिया...

सतलुज की लहरों में समा रही थी जिंदगी, फिर पुलिस वाले ने किया ऐसा काम….हर कोई कर रहा सलाम

हिमखबर डेस्क  शिमला जिले के रामपुर में हिमाचल पुलिस के...