धर्मशाला में मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना से 50 प्रार्थियों के लिए खुले स्वरोजगार के द्वार

--Advertisement--

Image

धर्मशाला-राजीव जस्वाल

अतिरिक्त उपायुक्त राहुल कुमार की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना के तहत जिला उद्योग केंद्र धर्मशाला में जिला स्तरीय बैठक का आयोजन किया। बैठक में महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र राजेश कुमार तथा मुख्य प्रबंधक पंजाब नेशनल बैंक कंवलदीप सिंह खेड़ा उपस्थित रहे।

बैठक में योजना के अंतर्गत कुल 61 मामले प्राप्त हुए, जिसमे से 50 मामलों में 10.94 करोड़ लागत की स्वीकृति प्रदान की गयी। योजना के अंतर्गत अनेक नये प्रस्ताव प्राप्त हुए जिनमें मुख्यतः डेंटल क्लीनिक, बेकरी, पेट्रोल पंप, प्लास्टिक निर्मित पेवर ब्लाक टाइल्स इत्यादि शामिल हैं।

इसके अलावा अन्य गतिविधियों में कैम्पिंग साइट्स, होटल, शॅापिंग मॉल, रेस्टोरेंट भी शामिल हैं। मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना में 18 से 45 वर्ष आयु के हिमाचली स्थायी निवासी युवक तथा 18 से 50 वर्ष तक कि महिलाएं, एक करोड़ रुपये की परियोजना लागत पर 60 लाख तक के लोन पर क्रमशः 25 तथा 30 प्रतिशत तथा विधवाएं 35 प्रतिशत अनुदान के लिए पात्र हैं।

इस योजना के द्वारा प्रदेश सरकार ज़िले के अधिकतम बेरोज़गार युवकों एवं युवतियों को आत्मनिर्भर बनाने के प्रयास कर रही है। हाल ही में प्रदेश सरकार ने इस स्कीम के अंतर्गत कुछ नयी परियोजनाओं को शामिल किया है, जिसमें मुख्यतः एंबुलेंस, ईवी चार्जिंग स्टेशन, पेट्रोल पंप, ऑक्सीजन टैंकर, सर्वेयर यूनिट्स, एग्रो टूरिज्म, टिश्यू कल्चर, दुग्ध उत्पाद के लिए कोल्ड स्टोरेज़, डेयरी फार्मिंग इत्यादि शामिल हैं।

इसके अलावा विभाग सभी आवेदकों को किसी भी प्रकार के एजेंट अथवा अनाधिकृत संस्था के ठगी अथवा लेनदेन से बचने हेतू सचेत करता है। विभाग द्वारा कोई भी एजेंट अथवा संस्था इस योजना के अंतर्गत सेवाएँ देने हेतू मान्य नहीं है। अधिक जानकारी के लिए आवेदक दूरभाष संख्या 01892-223242 पर सम्पर्क कर सकते हैं।

 

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...