
भलाड- शिबू ठाकुर
काव्य वर्षा की बहुचर्चित फ़िल्म समाज जो काफी लोगों द्वारा पसन्द की गई थी। उसे सिक्स सिग्मा फ़िल्म के बैनर तले रिलीज़ किया गया। यह लघु फ़िल्म लिंग भेद और दिव्यांगता के प्रति जो भेदभाव समाज में फैला है, उस पर प्रकाश डाला गया है। इस सन्देश को दो बचपन के दोस्त सुधीर और केशव की बातचीत में दर्शाया गया है।
एक तरफ केशव जो समाज के पीछे चलकर अपने बच्चों को अछि शिक्षा और संस्कारों से वंचित रखता है और अंत में दुखी होता है। दूसरी तरफ सुधीर जो अपनी दिव्यांग बच्ची को भी पढ़ाकर काबिल बनाकर गर्व महसूस करता है। इस फ़िल्म को हर उस इंसान को एक बार देखना चाहिए जो समाज की बनाई कुरीतियों के पीछे चलकर स्वतंत्र रूप से सोचना भूल जाते हैं और बच्चों को अच्छे संस्कार और शिक्षा नहीं दे पाते।
काव्य वर्षा की इससे पहले द पिल्लो और पॉकेट मनी लघु फ़िल्म को अवार्ड्स मिल चुके हैं और समाज भी 17 राष्ट्रीय एवं अंतराष्ट्रीय फ़िल्म फेस्टिवल में भेजी गई है। अब उनकी आने वाली फिल्म चप्पल जिसका पहला पोस्टर रिलीज़ हुआ, जो कि जल्द शुरू होगी। इस बार फिर एकलव्य इस फ़िल्म का निर्देशन करेंगे। मुख्य भूमिका में ईशा ठाकुर , सिमरन, सुखवाल, नज़र आएंगे।
