दरगेला स्कूल पर खर्च होंगे 15 लाख

--Advertisement--

Image

शाहपुर-नितिश पठानियां

एलिमेंट्री शिक्षा के सुधार हेतु सरकार द्वारा किए गए प्रयासों से विद्यार्थियों के साथ-साथ अभिभावकों का भी विश्वास तथा आपसी तालमेल बढ़ाना है। जिसके लिए सरकार ने चुनिंदा 100 विद्यालयों में यह सुविधा प्रधान की है। जिसके तहत बच्चों को आधुनिक शिक्षा के साथ-साथ तकनीकी रूप से विकसित शिक्षा प्राप्त होगी।

इससे अध्यापकों के मनोबल में भी बढ़ोतरी होगी तथा वे आधुनिक तकनीक से पढ़ाई करवा पाएंगे। इससे पठन पाठन दोनों को बल मिलेगा। जिससे ऐसे स्कूलों के प्रति विद्यार्थियों के साथ साथ अभिभावकों का आकर्षण बढ़ेगा। जिससे सरकारी स्कूलों में बच्चों की संख्या में भी बढ़ोतरी होगी।

स्वर्ण जयंती ज्ञानोदय क्लस्टर श्रेष्ठ विद्यालय योजना के तहत विधानसभा शाहपुर के तहत पड़ते राजकीय प्राथमिक पाठशाला दरगेला का चयन किया गया था। जिसके तहत उक्त स्कूल की मॉडिफिकेशन हेतु 15 लाख रुपए की राशि प्रदान की गई थी। जिसके तहत उक्त पाठशाला में भवन निर्माण, भवन के सौंदर्यीकरण, पानी की सुविधा, ओपन जिम, इलेक्ट्रीसिटी, ईको फ्रेंडली, रसोईघर में मोडिफिकेशन आदि पर आठ लाख खर्च करने का प्रावधान था।

इसके साथ ही विद्यालय में कम्प्यूटराइजेशन, वाई-फाई, इंटरनेट, एलईडी, ऑनलाइन लर्निंग हेतु फैसिलिटी देने के लिए चार लाख, स्पोट्र्स इक्विपमेंट जैसे सांस्कृतिक कार्यक्रम हेतु ड्रेस, साउंड सिस्टम तथा साउंड एक्यूमेंट आदि के लिए एक लाख 25 हजार रुपए व बीमारियों के बचाव जिसमें कि कोविड-19 सहित अन्य रोगों के उपचार हेतु एक लाख खर्च करने का प्रावधान सरकार द्वारा निर्धारित किया गया है। इसके तहत दरगेला स्कूल में उक्त कार्यों को अंजाम देते हुए पूर्ण कर दिया गया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...