टांडा में इसी माह लगेगी 14 करोड़ की सीटी स्कैन मशीन

--Advertisement--

Image

काँगड़ा-राजीव जस्वाल

टांडा मेडिकल कालेज में इसी माह 14 करोड़ की लागत से सिटी स्कैन मशीन स्थापित कर दी जाएगी और अगले माह लोगों को यह सुविधा मिलनी शुरू हो जाएगी। यह बात नगरोटा बगवां के विधायक अरुण मेहरा ने सोमवार को टांडा मेडिकल कालेज में कही। उन्होंने कहा कि नीदरलैंड से विशेष मशीन एक कंपनी के जरिए यहां लाई जा रही, जिसकी औपचारिकताएं पूरी की जा रही है ।

उन्होंने यह भी बताया कि अगले माह छह नई मशीनें डायलिसिस की भी स्थापित की जा रही है, जिसके बाद मरीजों को पोर्टेबल मशीनों की सुविधा उनके बिस्तर तक दी जाएगी। उन्होंने बताया कि पिछले चार वर्षों में मेडिकल कालेज में निर्माण के लिए 117 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है, जिनमें से 90 करोड़ रुपए विभाग को सौंप दिए गए हैं। इसके अतिरिक्त पिछले चार वर्षों में 17 नए विभागों की स्थापना के साथ टांडा को नंबर एक का संस्थान बनाने का प्रयास किया गया है।

उन्होंने यह भी बताया कि सराय निर्माण के अधूरे कार्य को भी अंजाम तक पहुंचाने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है तथा एक कंपनी द्वारा घोषित बजट भी जल्द उपलब्ध होगा। उन्होंने तीन करोड़ की लागत से बनने वाले तीन मंजिला डाक्टर और स्टाफ कैंटीन, बैंक तथा डाकघर भवन की आधारशिला रखी और 45 लाख से पीडब्ल्यूडी के आवासीय भवन का लोकार्पण भी किया।

इसके बाद उन्होंने सदरपुर में शहीद भगवान दास संपर्क सड़क का भी भूमिपूजन किया, जिस पर 45 लाख रुपए खर्च किए जा रहे हैं। उन्होंने लोगों की मांग पर सदरपुर में एक ट्यूबवेल तथा वाटर टैंक बनाने की भी घोषणा की। उन्होंने स्थानीय मंदिर में शौचालय के लिए तीन लाख तथा श्मशानघाट संपर्क सड़क के लिए दस लाख देने की भी घोषणा की।

उन्होंने बड़ाई में बनेर खड्ड पर जसौर के लिए अढ़ाई करोड़ की लागत से बनने वाले पुल का भी भूमिपूजन किया। इस अवसर पर मंडलाध्यक्ष विनय चौधरी तथा सभी विभागों के अधिकारी भी उपस्थित रहे ।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

लोक गायक इंद्रजीत की एक पहल ने बदला ट्रेंड, मोनाल की जगह कृत्रिम ‘कलगी’ बनी लोगों की पहली पसंद

हिमखबर डेस्क ‘हिमाचली टोपी’ जिसे पहाड़ी टोपी भी कहा जाता है,...

स्कूल के समीप रंगड़ों ने मां समेत दो बच्चों पर किया हमला, अस्पताल में भर्ती

हिमखबर डेस्क जनपद के जोगिंद्रनगर उपमंडल के द्राहल क्षेत्र में...