डेनकुण्ड ओर पोहलानी माता मंदिर में हुई बर्फबारी,ठंड का बढ़ा प्रकोप,लोग गर्म वस्त्र पहनने को मजबूर

--Advertisement--

Image

चम्बा- भूषण गुरुंग

हिमाचल प्रदेश के जिला चंबा में मौसम के बदले तेवर । ऊपरी पहाड़ी क्षेत्रों में हुई बर्फबारी के बाद निचली क्षेत्रों में ओलावृष्टि व बारिश देखने को मिली । वहीं हिमाचल प्रदेश मौसम विभाग की आकाशवाणी हुई सच साबित । जिला चंबा के पर्यटन स्थल डेनकुण्ड ,पोहलानी माता मंदिर, में बीती रात को भारी मात्रा में हिमपात देखने को मिला।

यहां पर हुई बर्फबारी के बाद निचले क्षेत्रों में ठंड का प्रकोप बढ़ गया । लोगों ने गर्म वस्त्र पहनना शुरू कर दिए। वहीं कई क्षेत्रों में लोगों ने आग का सहारा लेना भी शुरू कर दिया। इन पहाड़ी क्षेत्रों में हुई बर्फबारी के बाद निकली क्षेत्रों में बर्फीली हवाओं के साथ ठंड काफी बढ़ गई है। आज सारा दिन भर धूप होने के वावजूद भी लोग ठिठुरने को मजबूर । हालांकि आज सारा दिन भर मौसम साफ रहा है इसके बावजूद भी लोगों में काफी ठंड देखने को मिली ।

वहीं दूसरी ओर आगरा से डेनकुण्ड में आए पर्यटक का कहना है, कि हमें काफी अच्छा महसूस हो रहा है। हमने पहली बार बर्फबारी देखी है। जिसे देखकर वह काफी खुश हैं। उन्होंने कहा कि यह सुंदर नजारा आगरा में देखने को नहीं मिलता । पर्यटकों में बर्फबारी को लेकर काफी उत्साह है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में हजारों कर्मचारियों को राहत, नियमितीकरण के नियम बदले; अब 6 माह का नुकसान नहीं

हिमाचल में नियमितीकरण का इंतजार कर रहे हजारों कर्मचारियों...