सलूणी काॅलेज में सांकेतिक भूख हड़ताल पर बैठे एबीवीपी कार्यकर्ता

--Advertisement--

Image

चम्बा- भूषण गुरुंग

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद इकाई सलूणी ने कालेज परिसर में भूख हड़ताल शुरू कर दी है। अगले 24 घंटों के लिए कार्यकर्ता भूख हड़ताल पर डटे रहेंगे। पूरे प्रदेश भर में जिला व प्रदेश स्तरीय मांगों को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद इकाई का आंदेलन चला हुआ है। ऐसे में बुधवार को मांगें पूरी न होने पर सलूणी काॅलेज के कार्यकर्ताओं ने सांकेतिक भूख हड़ताल शुरू की।

इकाई अध्यक्ष स्नेहा शर्मा ने बताया विद्यार्थी परिषद द्वारा कई बार कॉलेज प्राचार्य के माध्यम से कुलपति और शिक्षा मंत्री को ज्ञापन भी भेजा जा चुका है लेकिन आज दिन तक कोई संज्ञान नहीं लिया गया है। इसलिए विद्यार्थी परिषद सलूणी इकाई विवश होकर भूख हड़ताल की ओर कदम बढ़ाना पड़ा।

उन्होंने कहा कि महाविद्यालय में प्राध्यापकों के पद लंबे समय से रिक्त चल रहे हैं। इसके कारण विद्यार्थियों को पढ़ाई करने में दिक्कतें पेश आ रही हैं। उन्होंने कहा कि कॉलेज के बीए कैंपस के भवन को जल्द से जल्द पूरा  तैयार करके महाविद्यालय को समर्पित किया जाए।

इसके साथ काॅलेज के साथ लगती सड़क पर क्रैश बैरियर तथा स्पीड ब्रेकर लगाए जाएं, विश्वविद्यालय की उत्तर पुस्तिका मूल्यांकन प्रक्रिया में सुधार किया जाए और छात्रों के लोकतांत्रिक अधिकार छात्र संघ चुनाव को बहाल किया जाए। तेलका और भलई महाविद्यालय में आधारभूत संरचना को सुदृढ़ किया जाए।

उन्होंने कहा कि आज तो मात्र विद्यार्थी परिषद सांकेतिक भूख हड़ताल कर रही है आने वाले समय में भी हमारी मांगों पर संज्ञान नहीं लिया गया तो हम और आंदोलित होंगे और इसका खामियाजा कॉलेज प्रशासन और सरकार को भुगतना पड़ेगा।

उन्होंने कहा कि इससे पहले इकाई सलूणी इकाई द्वारा हस्ताक्षर अभियान चलाया गया था। अगर विद्यार्थी परिषद की मांगों को जल्द पूरा नहीं किया गया तो विद्यार्थी परिषद उग्र आंदोलन करने के लिए तैयार रहेगी।

इस मौके पर तहसील संयोजक मानिक ठाकुर, अर्पिता, आयुष, काजल, शीतल, शहनाज आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

सीएम के सलाहकार के बेटे पर हमला करने वाला मास्टरमाइंड गिरफ्तार, जानें कैसे रची थी साजिश?

हिमखबर डेस्क  शिमला पुलिस ने मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार नरेश...

कांगड़ा में सनसनी! ननिहाल आए 10वीं के छात्र की संदिग्ध हालात में मौत, परिजनों में मचा कोहराम

हिमखबर डेस्क  हिमाचल के कांगड़ा जिले के पुलिस थाना रैहन...

विधानसभा में उठा मुद्दा, अब स्पा सेंटरों के लिए ”नए नियम”, उद्योग मंत्री का बड़ा ऐलान

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश सरकार जल्द ही राज्य में संचालित...

पुलिस ने फेरा नशा तस्कर के मंसूबों पर पानी, बस में 1.890 KG चरस के साथ रंगे हाथों किया गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में नशा माफिया...