उद्योग मंत्री ने 100 फुट ऊँचे तीरंगे झंडे का किया लोकार्पण

--Advertisement--

Image

परागपुर- आशीष कुमार

उद्योग मंत्री विक्रम ठाकुर ने खंड विकास अधिकारी परागपुर कार्यालय के प्रांगण में लगभग 11.20 लाख की लागत से स्थापित 100 फुट ऊँचे तीरंगे झंडे का लोकार्पण किया।

कश्मीर में आतंकवादियों से लोहा लेते हुए देहरा से संबंध रखने वाले अमर शहीद मेजर अनुज सूद वीरगति को प्राप्त हुए थे। इसके पश्चात उनके पिता सेवानिवृत ब्रिगेडियर चंद्रकांत सूद ने बलिदानी पुत्र के सम्मान में देहरा और परागपुर में तिरंगा लगाने की मांग की थी। आज उनकी अपेक्षा के अनुरूप आज इस तिरंगे झंडे का शुभारंभ किया गया ।

इसके अलाबा उद्योग मंत्री विक्रम ठाकुर ने राजकीय महाविद्यालय रक्कड़ के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में भाग लिया। यहां पर उन्होंने कॉलेज के होनहार विद्यार्थियों को सम्मानित किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य हेतु कामना भी की।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में हजारों कर्मचारियों को राहत, नियमितीकरण के नियम बदले; अब 6 माह का नुकसान नहीं

हिमाचल में नियमितीकरण का इंतजार कर रहे हजारों कर्मचारियों...