पुलिस की घर में दबिश, 9.26 ग्राम चिट्टे के साथ महिला गिरफ्तार

--Advertisement--

Image

नूरपुर- देवांश राजपूत

पुलिस थाना इंदौरा के अंतर्गत आते धमोता गांव में पुलिस ने एक घर से चिट्टा बरामद किया है। जानकारी के अनुसार थाना इंदौरा पुलिस व नारकोटिक्स सैल की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर धमोता गांव के एक घर दबिश दी। पुलिस ने प्रधान एवं उपप्रधान पंचायत मीलवां की मौजूदगी में महिला के घर पर सर्च अभियान चलाया और 9.26 ग्राम चिट्टा बरामद करने में सफलता प्रात की।

पुलिस ने आरोपी महिला की पहचान वीरों देवी (40 )पत्नी कंस राज निवासी गांव धमोता डाकघर उलैहड़ियां तहसील इंदौरा के रूप में की है। पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार करके थाना इंदौरा में पहुंचाया और उसके खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। पुलिस उप अधीक्षक नूरपुर सुरेंद्र शर्मा ने मामला दर्ज होने की पुष्टि की है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में हजारों कर्मचारियों को राहत, नियमितीकरण के नियम बदले; अब 6 माह का नुकसान नहीं

हिमाचल में नियमितीकरण का इंतजार कर रहे हजारों कर्मचारियों...