भीषण सड़क हादसा खाई में गिरी पिकअप, तीन लोगों कि मौके पर मौत

--Advertisement--

Image

व्यूरो रिपोर्ट

जिला सिरमौर के राजगढ़ उपमंडल के तहत सोलन-नेरीपुल छेला मार्ग पर शलेच कैंची में एक पिकअप जीप (एचपी 16-9275) गहरी खाई में गिरकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। गाड़ी हादसे में पिकअप में चालक समेत तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में मारे गए 2 लोग जिला शिमला के ठियोग के रहने वाले थे जबकि एक जिला सिरमौर का रहने वाला था।

जानकारी के मुताबिक पिकअप जीप में सवार होकर 3 व्यक्ति सोलन से बलग की तरफ जा रहे थे कि शलेच कैंची के समीप अचानक पिकअप जीप अनियंत्रित होकर लगभग 200 फुट नीचे खड्ड में जा गिरी। इस हादसे में गाड़ी सवार तीनों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा इतना भयानक था कि गाड़ी के परखच्चे उड़ गए।

मृतकों की पहचान यशपाल (30) गांव खनार ठियोग, संदीप (28) गांव बलग ठियोग व खजान सिंह (48) कमरऊ शिलाई के जिला सिरमौर के तौर पर की गई है। इसमें से संदीप अपने माता-पिता की इकलौती संतान था।

स्थानीय लोगों ने हादसे के लिए खस्ताहाल सड़क को जिम्मेदार ठहराया है। लोगों का कहना है कि इसी जगह पर पहले भी 3-4 गाड़ियां गिर चुकी हैं। लोगो ने बताया कि अगर यहां पर क्रैश बैरियर या पैरापिट होते तो शायद यह हादसा न होता।

हादसे की पुष्टि एएसपी सिरमौर बबीता राणा ने की है। उन्होंने बताया कि राजगढ़ पुलिस ने दुर्घटना का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। तीनों मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए राजगढ़ लाया जा रहा है।

उप पुलिस अधीक्षक भीष्म ठाकुर ने बताया कि पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिए हैं। प्रशासन की और से मृतकों के परिजनों को 10-10 हजार रुपए की फोरी राहत प्रदान कर दी गई है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

शिवरात्रि: 300 साल बाद महाशिवरात्रि पर दुर्लभ संयोग, इन राशियों में बन रहे चार शक्तिशाली राजयोग

शाहपुर - नितिश पठानियां महाशिवरात्रि का त्योहार 15 फरवरी को मनाया...

गिरड माता मंदिर जलने से सदमे में लोग; खाना-पीना छोड़ा, सरकार से मदद की आस

चम्बा - भूषण गुरुंग हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के...

हिमाचल के स्कूलों में 1 मार्च से बच्चों के लिए मोबाइल पर रोक, जारी होगी SOP

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में एक मार्च...