मनाली माल रोड दुर्गा मंदिर से दानपात्र और कीमती सामान चुरा ले गए चोर

--Advertisement--

Image

कुल्लू-आदित्य

पर्यटन नगरी मनाली के माल रोड में चोरों ने दुर्गा माता मंदिर को निशाना बनाया है। चोर मंदिर के अंदर रखे दानपात्र को उड़ा ले गए हैं। साथ ही कुछ एक सामान भी गुम बताया जा रहा है। सुबह लोगों ने मंदिर का गेट खुला हुआ देखा। ताले टूटे हुए देखते ही लोगों को आभास हो गया कि मंदिर में चोरी हुई है। लोगों ने इसकी सूचना मंदिर कमेटी को दी। मंदिर कमेटी ने पुलिस को चोरी होने की जानकारी दी।

माता के कारदार रघुवीर नेगी ने बताया कि चोर ताले तोड़कर मंदिर के दानपात्र को ले गए हैं। साथ ही कुछ एक सामान भी गायब है। उन्होंने बताया कि अभी यह पता नहीं लगा है कि क्या क्या चोरी हुआ है। मंदिर कमेटी के सदस्य माता के सामान की गहनता से छानबीन कर रहे हैं।

डीएसपी मनाली संजीव कुमार ने बताया कि माल रोड के मंदिर में चोरी हुई है। पुलिस मौके पर पहुंच गई है और मामले की जांच शुरू कर दी है। माल रोड में लगे कैमरों को खंगाला जा रहा है। उन्होंने कहा अहम सुराग पुलिस के हाथ लगे हैं। जल्द ही चोर सलाखों के पीछे होंगे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

टांडा में हिमकेयर कार्ड बंद, मरीजों की बढ़ी परेशानी

हिमखबर डेस्क डा. राजेंद्र प्रसाद मैडीकल कालेज एवं अस्पताल टांडा...

हिमाचल में 30 तक मानसून की एंट्री, आज से 29 जून तक प्रदेश में अंधड़, गर्जन और बिजली चमकने की आशंका

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में दक्षिण-पश्चिम मानसून की दस्तक अब...