कंडवाल में नाके के दौरान व्यक्ति से बरामद की 7.33 ग्राम हेरोइन

--Advertisement--

Image

नूरपुर- देवांश राजपूत

स्टेट नारकोटिक्स सेल कंट्रोल कांगड़ा की टीम ने मंगलवार देर शाम को कंडवाल में हेरोइन बरामद की है। टीम ने कंडवाल में नाका लगाया हुआ था, इस दौरान एक व्यक्ति की तलाशी लेने पर उससे 7.33 ग्राम हेरोइन बरामद की गई।

मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कंडवाल में नाके के दौरान गुरप्रीत सिंह निवासी गांव दासूवाला जिला तरनतारन (पंजाब) की तलाशी लेने पर हेरोइन बरामद की गई है। उपरोक्त व्यक्ति को हिरासत में लेकर पुलिस थाना नूरपुर में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकद्दमा दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया पुलिस का नशे की कालाबाजारी के खिलाफ छेड़ा गया अभियान आगे भी जारी रहेगा।

पुलिस अधीक्षक डा. खुशहाल शर्मा ने सभी थाना व पुलिस चौकी प्रभारियों को नशे के खिलाफ अपना अभियान तेज करने के निर्देश दिए हैं, इसी के चलते नशा के तस्कर पुलिस के हत्थे चढ़ रहे हैं। पुलिस अधीक्षक ने सभी लोगों से आग्रह किया है कि जिस के पास भी नशा तस्करों की कोई भी सूचना हो तो वह सूचना पुलिस को दें, पुलिस नशा तस्करों की सूचना गुप्त रखेगी तथा कार्रवाई तेज करेगी। विभिन्न स्थानों पर पुलिस नाकेबंदी भी कर रही है, जिसमें पुलिस को सफलता भी मिल रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

शिवरात्रि: 300 साल बाद महाशिवरात्रि पर दुर्लभ संयोग, इन राशियों में बन रहे चार शक्तिशाली राजयोग

शाहपुर - नितिश पठानियां महाशिवरात्रि का त्योहार 15 फरवरी को मनाया...

गिरड माता मंदिर जलने से सदमे में लोग; खाना-पीना छोड़ा, सरकार से मदद की आस

चम्बा - भूषण गुरुंग हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के...

हिमाचल के स्कूलों में 1 मार्च से बच्चों के लिए मोबाइल पर रोक, जारी होगी SOP

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में एक मार्च...