पुत्र वियोग में मां ने भी छोड़ा संसार, मां-बेटे की एक साथ जली चिताएं

--Advertisement--

Image

व्यूरो रिपोर्ट

जिला हमीरपुर के सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र के तहत पड़ी पंचायत काले अंब के गांव भारीं (तरड़ी) में हुई एक दुखभरी दास्तांन से पूरा क्षेत्र शोक में डूबा है। दरअसल यहां पुत्र की मौत के 12 घंटे के भीतर ही मां ने भी प्राण त्याग दिए। सोमवार दोपहर बारीं गांव के 76 वर्षीय ज्ञानचंद का आकस्मिक निधन हो गया। बेटे की मौत का पता चलते ही 94 वर्षीय उसकी माता हेमा देवी सदमे में चल बसी।

अपने बेटे ज्ञानचंद की मौत के 12 घंटे के अंदर ही मां हेमा देवी ने भी प्राण त्याग दिए। इस घटना की पुष्टि ग्राम पंचायत काले अंब के पूर्व प्रधान रतन चंद डोगरा व वर्तमान प्रधान निर्मला डोगरा ने की है। जब क्षेत्र के लोगों को मां-बेटे की मौत का पता चला, तो इलाके में शोक की लहर दौड़ गई।

इन दोनों का अंतिम संस्कार एक साथ जमली धाम में किया गया। क्षेत्रवासियों की आंखें उस समय नम हो गई जब हेमा शर्मा को मुखाग्नि उसके दूसरे बेटे पूर्ण चंद शर्मा ने व ज्ञानचंद को मुखाग्नि उसके बेटे राजन शर्मा ने दी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...