फतेहपुर में पति-पत्नी की जली चिताएं, ठेरू सुनेट के जवान ने जीवनसाथी संग क्वार्टर में लगाया था फंदा

--Advertisement--

Image

फतेहपुर- अनिल शर्मा

जबलपुर में 27 नवंबर को हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिला के ठेरू सुनेट गांव के जवान ने पत्नी संग आत्महत्या कर ली थी। पंकज जे एंड के जैक रायफल की जबलपुर यूनिट में तैनात था। दोनों पति-पत्नी के शव सरकारी क्वार्टर में फंदे से झूलते हुए बरामद किए गए थे। जबलपुर में कानूनी कार्रवाई के बाद मंगलवार दोपहर दोनों के शव पैतृक गांव ठेरू सुनेट पहुंचे।

शवों को देखते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई। हिंदू रीति-रिवाज के साथ दोनों का अंतिम संस्कार किया गया। एक साथ पति-पत्नी की चिताएं जलती देख हर आंख नम हो गई। जबलपुर से आए सैनिकों ने जवान को अंतिम श्रद्धांजलि दी। जानकरी के अनुसार बीते शनिवार को 28 साल के रायफल मैन पंकज और उसकी पत्नी 24 साल की सुनीता ने फांसी लगा ली थी। पंकज ने अपने क्वार्टर के बरामदे और पत्नी के बेडरूम के पंखे से फंदा लगाया था।

पंकज की शादी पिछले साल नवंबर में ही पंचायत लरहूं की सुनीता के साथ हुई थी। शादी के छह महीने पहले पंकज पत्नी के साथ जबलपुर आया था। बताया जा रहा है कि सुनीता गर्भवति थी । अंतिम संस्कार में भाजपा नेता बलदेव ठाकुर, आजाद प्रत्याशी डा. राजन सुशांत, जिला कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष रजिंद्र पठानिया , पंचायत प्रधान हरिंद्र पाल सिंह, पूर्व उपप्रधान रजिंद्र सिंह, बीडीसी हरपाल, पंचायत फतेहपुर उपप्रधान करनैल सिंह व प्रशासन की तरफ से नायब तहसीलदार सुशील कुमार सहित सैकड़ों की संख्या में स्थानीय लोग तथा जबलपुर से आए सेना के जवान उपस्थित रहे ।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

ज्वाली में भीषण सड़क हादसा, बाइक की ट्रक के साथ टक्कर, एक युवक की मौत, एक घायल

हिमखबर डेस्क पुलिस थाना ज्वाली के अंतर्गत ज्वाली - कुठेड़...

राहुल गांधी के दौरे से पहले कांगड़ा में सख्ती, पैराग्लाइडिंग और ड्रोन उड़ान पर रोक

हिमखबर डेस्क जिला दंडाधिकारी कांगड़ा हेमराज बैरवा ने भारतीय नागरिक...

नीट परीक्षा केंद्रों पर पुख्ता इंतजाम, अभ्यर्थियों के लिए विशेष बस सेवा

नीट के परीक्षा केंद्रों पर किए जाएंगे आवश्यक प्रबंध,...

आईपीएल मैचों के दृष्टिगत ड्रोन इंट्रूजन एयरस्पेस थ्रेट पर दूसरी माॅक ड्रिल आयोजित

धर्मशाला, 29 अप्रैल - हिमखबर डेस्क धर्मशाला में मई 2026...