06 दिसम्बर तक प्रस्तुत कर सकते हैं मतदाता सूचियों के दावा या आक्षेप

--Advertisement--

Image

धर्मशाला-राजीव जस्वाल

जिला निर्वाचन अधिकारी(पंचायत)एवं उपायुक्त कांगड़ा डॉ.निपुण जिंदल ने जानकारी देते हुए बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग हिमाचल प्रदेश द्वारा निर्देशित मतदाता सूचियां के गहन पुनर्निरीक्षण कार्यक्रम अनुसार 01 जनवरी, 2021 की अर्हता तारीख मानते हुए जिला कांगड़ा के उन विकास खंडों की ग्राम पंचायतें जहां पर अभी हाल ही में सम्पन्न हुए पंचायती राज संस्थाओं के सामान्य चुनाव व उप चुनाव में किसी ग्राम पंचायत/पंचायत समिति के पदाधिकारियों के पद किन्हीं कारणों से रिक्त हो गए हैं, के निर्वाचन क्षेत्रों की मतदाता सूचियां जनसाधारण के दावे व आक्षेप आमन्त्रित करने के लिए 29 नवम्बर, 2021 को प्रारूप में प्रकाशित कर दी गई हैं।

उन्होंने बताया कि मतदाता सूचियों के सम्बन्धित भाग की प्रति उपायुक्त कार्यालय में तथा ग्राम पंचायतों/पंचायत समितियों/जिला परिषद् कांगड़ा के कार्यालय में निःशुल्क निरीक्षण के लिए कार्यालय समय में उपलब्ध रहेंगी। यदि किसी व्यक्ति को कोई दावा या आक्षेप करना हो तो वह उसे 06 दिसम्बर, 2021 तक सम्बन्धित खंड विकास अधिकारी को स्वयं या अभिकर्ता के माध्यम से निर्धारित प्रपत्र पर प्रस्तुत कर सकता है या रजिस्टर्ड डाक द्वारा भेजा जा सकता है ताकि उक्त तारीख के भीतर उनके पास पहुंच जाएं।

दावे या आक्षेप प्रस्तुत करने हेतू निर्धारित प्रपत्र(फार्म) सम्बन्धित अधिकारियों के पास तथा ग्राम पंचायतों में निःशुल्क उपलब्ध होंगे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...