सैनिक को ऐसे दी अंतिम विदाई, फूट-फूट कर रोया नगरोटा सूरियां का बरियाल गांव

--Advertisement--

Image

नगरोटा सूरियाँ- मुनीश पॉल

नगरोटा सूरियां के साथ लगती पंचायत बरियाल में 42 वर्षीय सैनिक विनोद कुमार की रविवार को ड्यूटी के दौरान हृदयगति रुकने से मौत हो गई। सैनिक की पार्थिव देह जैसे ही मंगलवार को गांव में पहुंचा, तो माहौल गमगीन हो गया। जैसे ही विनोद कुमार का पार्थिव शरीर सेना की गाड़ी में गांव पहुंचा, तो पूरे गांववासी शोक में डूब गए।

मृतक की पत्नी, बहन, मां-भाई रो-रोकर बुरा हाल था। परिजनों को समझ नहीं आ रहा था कि उनके घर में क्या हो रहा है। महिलाएं मृतक सैनिक की पत्नी और उसकी मां का ढाढस बंधा रही थीं। विनोद कुमार का अंतिम संस्कार वरियाल के श्मशानघाट में पूरे सैनिक सम्मान के साथ किया गया।

वह नागालैंड में आसाम रायफल में ड्यूटी दे रहा था। इस मौके पर असम राइफल से राजेंद्र कुमार धर्मशाला से मिन्हास सहित आए हुए सैनिकों द्वारा उन्हें सलामी दी गई। मृतक अपने पीछे गर्भवती पत्नी चेतना ठाकुर, माता सत्या देवी व गोद ली बेटी को छोड़ गए हैं।

बता दें कि मृतक विनोद कुमार शादी 14 साल पहले हुई थी और 14 साल बाद उनकी पत्नी गर्भवती थीं, जिसकी डॉक्टरों ने 11 दिसंबर प्रसव की तारीख रखी है। विनोद कुमार डेढ़ महीना पहले ही छुट्टी काट कर गया और अपनी गर्भवती पत्नी को फोन पर बताया कि वह 10 दिसंबर को दोबारा घर छुट्टी आ रहा है, लेकिन उन्हें क्या पता था कि बेटे के जन्म से पहले ही उनकी पार्थिव देह घर पहुंच जाएगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...