
भाम्बला- नरेश कुमार
अम्बेडकर भवन भाम्बला में आज सांसद एवं केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर के सहयोग से चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजना सांसद मोबाइल स्वास्थ्य सेवा के द्वारा आज चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया ! जिसमें लोगों ने बढ चढ़ कर भाग लिया ! शिविर में लोगों के स्वास्थ्य को जांचने के लिए रक्त की जांच निशुल्क की गई तथा निशुल्क दवाइयां बांटी गई!
डॉ शिल्पा ने बताया कि सांसद मोबाइल सेवा हिमाचल प्रदेश के सभी विधानसभा क्षेत्रों में अपनी सेवाएं दे रही हैं और लोगों के स्वास्थ्य की निशुल्क जांच कर रही हैं ! लोगों के स्वास्थ्य को जांचने के लिए लिपिड प्रोफाइल ,क्रिएटिनिन ,यूरिक एसिड ,शुगर ग्लूकोज , हेपेटाइटिस बी , हेपेटाइटिस सी जैसे 40 टेस्ट किये जा रहे हैं , और लोगों को दवाई मुफ्त उपलब्ध करवाई जा रही हैं ! सांसद मोबाइल सेवा टीम में डॉ शिल्पा , स्टाफ नर्स प्रीतिका ,लैब टेक्नीशियन रीना देवी और पायलट कमल सिंह ने अपना भरपूर सहयोग दिया !
ग्राम पंचायत भाम्बला के पूर्व उप-प्रधान रतन चंद वर्मा ने सांसद मोबाइल स्वास्थ्य सेवा शिविर के आयोजन के लिए स्थानीय विधायक इंद्र सिंह ठाकुर और सांसद एवं केंद्रीय मंत्रिमंडल ठाकुर का तहे दिल से आभार व्यक्त किया है ! उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि सांसद मोबाइल स्वास्थ्य सेवा द्वारा घर द्वार पर लोगों को दी जा रही सुविधा का लाभ उठाना चाहिए और अपने स्वास्थ्य की जाँच करवानी चाहिए !
