दस ग्राम चिट्टे के साथ युवक गिरफ्तार

--Advertisement--

Image

कुल्लू- आदित्य

नशे के खिलाफ कुल्लू पुलिस ने अभियान चलाया हुआ है। इसी कड़ी में पुलिस ने पतलीकूहल में दस ग्राम चिट्टे के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी से तलाशी के दौरान यह नशा बरामद किया है। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।

मिली जानकारी के अनुसार सोमवार रात को पतलीकूहल पुलिस की टीम गश्त पर थी। जैसे ही टीम पतलीकूहल चौक पर रेन शेल्टर के पास पहुंची तो यहां एक व्यक्ति बैठा दिखाई दिया। तलाशी करने पर उसके पास 10 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। एसपी गुरदेव शर्मा ने कहा कि आरोपी की पहचान रवि नेगी, निवासी गांव छाटनसेरी, डाकघर रायसन, तहसील व जिला कुल्लू के रूप में हुई है।

उन्होंने कहा कि आरोपी से कड़ी पूछताछ की जा रही है कि उसने यह नशा कहां से खरीदा था और इसे कहां पर बेचा जाना था। आरोपी को कोर्ट में पेश करने की प्रक्रिया अमल में लाई जा रही है। मामले की जांच का जिम्मा मुख्य आरक्षी अजय कुमार को सौंपा गया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

दो तीन हफ्ते में खत्म हो जाएगा युद्ध, धड़ाम से गिरेंगी ईंधन की कीमतें, ट्रंप का बड़ा बयान

हिमखबर डेस्क  अमरीका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने संकेत दिया...

सतलुज की लहरों में समा रही थी जिंदगी, फिर पुलिस वाले ने किया ऐसा काम….हर कोई कर रहा सलाम

हिमखबर डेस्क  शिमला जिले के रामपुर में हिमाचल पुलिस के...