घोटाले में फंसी आठ करोड़ 12 लाख की राशि के लिए गुग्गा मोहड़ा संघर्ष समिति ने बुलंद की आवाज

--Advertisement--

Image

बिलासपुर- सुभाष चंदेल

बिलासपुर की गुग्गा मोहड़ा संघर्ष समिति ने दि करलोटी ग्राम सेवा सहकारी सभा सीमित में हुए कथित घोटाले में फंसी आठ करोड़ 12 लाख रुपए की राशि को लेकर आवाज बुलंद की है।

बिलासपुर में आयोजित प्रेसवार्ता में गुग्गा मोहड़ा संघर्ष समिति के अध्यक्ष कुलदीप सिंह मनकोटिया ने कहा कि सहकारी सभा में करीब तीन साल पहले वर्ष 2018 में गड़बड़झाला सामने आया था। इस मसले को लेकर तत्कालीन सीमित सचिव द्वारा आत्महत्या भी कर ली गई थी।

मामले को लेकर प्रदेश सरकार सहित प्रधानमंत्री को भी पत्र लिखा गया। लेकिन कोई भी कार्रवाई नहीं हुई। जिसके चलते बाद में संघर्ष समिति का गठन किया गया। सभा में हुए घोटाले के चलते कई लोगों को पैसा फंसा हुआ है। सभा के करीब 12 सौ सदस्य हैं। उन्होंने प्रदेश सरकार व संबधित विभाग से भी आग्रह किया है कि इस ओर उचित कदम उठाए जाएं। ताकि गरीब लोगों को उनका पैसा वापस मिल सके।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

ज्वाली में भीषण सड़क हादसा, बाइक की ट्रक के साथ टक्कर, एक युवक की मौत, एक घायल

हिमखबर डेस्क पुलिस थाना ज्वाली के अंतर्गत ज्वाली - कुठेड़...

राहुल गांधी के दौरे से पहले कांगड़ा में सख्ती, पैराग्लाइडिंग और ड्रोन उड़ान पर रोक

हिमखबर डेस्क जिला दंडाधिकारी कांगड़ा हेमराज बैरवा ने भारतीय नागरिक...

नीट परीक्षा केंद्रों पर पुख्ता इंतजाम, अभ्यर्थियों के लिए विशेष बस सेवा

नीट के परीक्षा केंद्रों पर किए जाएंगे आवश्यक प्रबंध,...

आईपीएल मैचों के दृष्टिगत ड्रोन इंट्रूजन एयरस्पेस थ्रेट पर दूसरी माॅक ड्रिल आयोजित

धर्मशाला, 29 अप्रैल - हिमखबर डेस्क धर्मशाला में मई 2026...