सत्ता के नशे में चूर भाजपा ने कभी भी समस्याओं को दूर करने के कोई प्रयास नही किया

--Advertisement--

Image

ज्वालामुखी- शीतल शर्मा
कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने कहा है कि भाजपा की जनविरोधी व तानाशाही नीतियों व निर्णयों से देश मे महंगाई व बेरोजगारी बड़ी है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में हुए उप चुनावों के बाद प्रदेश भाजपा सरकार सदमें में है।उन्होंने कहा कि अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों में प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनेगी।
आज कांगड़ा जिला के ज्वालामुखी में बढ़ती महंगाई व बेरोजगारी के खिलाफ जन जागरण अभियान के दौरान लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की जीत के बाद सरकार ने पेट्रोल डीजल के मूल्यों में कमी करने के बाद किसानों पर थोपे गये तीन काले कानूनों को रद्द किया। उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार 700 से अधिक किसानों की मौत की जिम्मेबार है। उन्होंने कहा कि देश भाजपा को कभी माफ़ नही करेगा।
राठौर ने कहा कि प्रदेश में जयराम सरकार ने अपने चार साल के कार्यकाल में कुछ नही किया। अब जब उन्हें प्रदेश में हुए उप चुनावों में हार का मुंह देखना पड़ा है तो उन्हें लोगों की कुछ समस्याएं नज़र आने लगी है। उन्होंने कहा  सत्ता के नशे में चूर भाजपा ने कभी भी समस्याओं को दूर करने के कोई प्रयास ही नही किये।
राठौर ने कहा कि कांग्रेस का जन जागरण अभियान सफलता से आगे बढ़ रहा है।उन्होंने कहा कि इस अभियान में लोगों के समर्थन के लिये वह सब का आभार प्रकट करते है। इससे पूर्व नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री प्रदेश की समस्याओं को दूर करने में पूरी तरह असफल रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार ने प्रदेश को कर्जो में डूबा दिया है।उन्होंने कहा की अब अधिकारियों पर दबाव बना कर उन्हें  डराने का प्रयास किया जा रहा है।
मुकेश ने कहा कि प्रदेश में हुए उप चुनावों के बाद भाजपा सरकार नीद से जागने का प्रयास कर रही है।उन्होंने कहा कि अब एक साल इस सरकार का शेष रह गया है। उन्होंने कहा कि बढ़ती महंगाई व बेरोजगारी ने लोगों को मुश्किलों में डाल दिया है। उन्होंने कहा कि सत्ता में आते ही कांग्रेस लोगों को इन बढ़ती मुश्किलों से निजात दिलाने के लिए काम करेगी।
इस जन जागरण अभियान के दौरान कई भाजपा कार्यकर्ता कांग्रेस में शामिल हुए।
इस अवसर पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव पूर्व मंत्री सुधीर शर्मा, पूर्व मंत्री चंद्र कुमार,अजय महाजन,संजय रत्न,जगजीवन पाल, केवल पठानिया, सुरेंद्र मनकोटिया, दीपक शर्मा,ब्लॉक अध्यक्ष शगुन दत्त के अतिरिक्त महिला कांग्रेस, सेवादल,युवा कांग्रेस, इंटक,एनएसयूआई के अनेक पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे।
--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय संधोल में रिक्त सीटों के लिए आवेदन आमंत्रित

हिमखबर डेस्क पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय संधोल में शैक्षणिक सत्र...

22 मई से होने वाली जेबीटी डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन स्थगित, सहायक स्टाफ नर्स अभ्यर्थी 15 मई तक दें विकल्प

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (एचपीआरसीए) द्वारा आयोजित...

16 मई तक भरें फॉर्म, पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय में 11वीं प्रवेश प्रक्रिया जारी

पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय धर्मशाला छावनी में कक्षा 11वीं...

फ्लैश बैक: हिमाचल में कभी हाथ उठाकर और रस्सी खींचकर चुने जाते थे पंचायत के मुखिया, विधायक का रहता था दखल

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश की पंचायतीराज व्यवस्था का इतिहास बेहद...