हिमाचल में लेबर वेलफेयर ऑफिसर के पदों पर निकली भर्ती-जानें पूरी डिटेल

--Advertisement--

Image

शिमला- जसपाल ठाकुर

हिमाचल लोक सेवा आयोग शिमला ने अब लेबर वेलफेयर ऑफिसर के 12 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू की है। इसमें आठ पद अनारक्षित, एससी, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस और अनारक्षित (एक्ससर्विसमैन) के लिए एक पद आरक्षित है। यह पद लेबर एंड इंप्लाइमेंट विभाग में भरे जाने हैं।

इन पदों के लिए 22 दिसंबर तक ऑनलाइन आवेदन किए जा सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए हिमाचल लोक सेवा आयोग की वेबसाइट पर भी देखा जा सकता है। लेबर वेलफेयर ऑफिसर के 12 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू करने की पुष्टि हिमाचल लोक सेवा आयोग के सचिव डीके रतन ने की है।

इससे पहले हिमाचल लोक सेवा आयोग ने एग्रीकल्चर डेवलपमेंट ऑफिसर के 52 और असिस्टेंट डिस्ट्रिक्ट अटॉर्नी के 25 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू की है। इन पदों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 21 दिसंबर है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

काम के दौरान करंट लगने से प्लंबर की मौत

हिमखबर डेस्क प्रागपुर क्षेत्र के मसोट गांव में गुरुवार सुबह...

धर्मशाला पंचायत समिति पर भी भाजपा का कब्जा, आलोक बने BDC चेयरमैन, सरोज उपाध्यक्ष

हिमखबर डेस्क नगर निगम धर्मशाला में मेयर तथा डिप्टी मेयर...