लाहौल के जागला में टूटा ग्लेशियर, जानमाल का नुकसान नहीं

--Advertisement--

Image

ब्यूरो- रिपोर्ट

लाहौल-स्पीति में सिस्सू के साथ लगते जागला गांव के सामने बुधवार सुबह ग्लेशियर टूट गया। इसका वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है। ग्लेशियर टूटने से कोई नुकसान नहीं हुआ है।

घाटी में पिछले माह ताजा बर्फबारी हुई है। हालांकि लाहौल घाटी में कड़ाके की ठंड है और सुबह-शाम पारा माइनस से भी नीचे पहुंच गया है। इसके बावजूद घाटी में ग्लेशियर टूट रहे हैं।

टूटते ग्लेशियर का वीडियो बनाने वाले सिस्सू निवासी दोरजे नमग्याल ने बताया कि यहां अकसर ग्लेशियर गिरते हैं, लेकिन आसपास रिहायश न होने से कोई नुकसान नहीं होता है।

वहीं शिमला में बुधवार सुबह तीन बार भूकंप के झटके महसूस हुए। हालांकि भूकंप से किसी भी प्रकार के जानमाल के नुकसान की सूचना नहीं है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...